Latest news

छत्तीसगढ़ की जेलों में भी बंधी राखी की डोर, 19 हजार से अधिक बहनों ने अपने बंदी भाइयों को दी शुभकामनाएं

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

Mohammed israil


33 जेलों में शालीन और भावनात्मक माहौल में मनाया गया रक्षाबंधन, बिलासपुर केंद्रीय जेल में बहनों को उपहार स्वरूप मिला पौधा

रायपुर। रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार इस बार छत्तीसगढ़ की जेलों में भी प्रेम, भाईचारे और भावनाओं के रंग में रंगा हुआ दिखा। प्रदेश की सभी 33 जेलों में 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन का पर्व समारोहपूर्वक और शालीनता के साथ मनाया गया। कुल 7579 बंदियों को उनकी 19401 बहनों ने जेल में आकर राखी बांधी और सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर जेल प्रशासन की ओर से बंदियों को विशेष भोजन भी उपलब्ध कराया गया।


प्रदेशभर में भावुक दृश्य

त्योहार के मौके पर कई बहनों की आंखें नम थीं, वहीं बंदियों ने भी बहनों से मिलने के इस अवसर को भावनाओं के साथ संजोया।

  • रायपुर संभाग: 1936 बंदियों को 4069 बहनों ने राखी बांधी।
  • दुर्ग संभाग: 1634 बंदियों को 6174 बहनों ने राखी बांधी।
  • बिलासपुर संभाग: 2419 बंदियों को 6585 बहनों ने राखी बांधी।
  • सरगुजा संभाग: 931 बंदियों को 1577 बहनों ने राखी बांधी।
  • बस्तर संभाग: 659 बंदियों को 996 बहनों ने राखी बांधी।

विशेष पहल

बिलासपुर केंद्रीय जेल में राखी बांधने आई प्रत्येक बहन को उपहार के रूप में एक पौधा प्रदान किया गया। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है, बल्कि रिश्तों में हरियाली और जीवन में सकारात्मकता का प्रतीक भी है।


त्योहार के रंग, सलाखों के भीतर भी

रक्षाबंधन के इस पर्व ने यह साबित कर दिया कि रिश्तों की डोर सलाखों के आर-पार भी उतनी ही मजबूत रहती है। जेल प्रशासन की इस पहल से बंदियों और उनके परिवारजनों के बीच का भावनात्मक रिश्ता और भी प्रगाढ़ हुआ है।


खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।