Bilaspur बिलासपुर। पुलिस लाइन स्थित हजरत सैयद मदरसा बाबा के उर्स मुबारक के अवसर पर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी उर्स में शामिल हुए। और बाबा के मजार पर उन्होंने चादर पेश की कोटा विधानसभा बिलासपुर जिला और छत्तीसगढ़ प्रदेश तथा देश में अमन चैन और शांति की दुआ मांगी। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि बाबा की रहमत मेरे विधानसभा और जिले पर बनी रहे । कौमी एकता कमेटी इस शहर के लिए मिसाल है जो लगातार 70 वर्षों से इस आयोजन को कर रही है और भाई चारा शांति का संदेश देते हैं उन्होंने आयोजको को बहुत-बहुत बधाई दी । विधायक अटल श्रीवास्तव के साथ आरपा विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष अभय नारायण राय ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जावेद मेमन रिजवान भाई उपस्थित रहे कमेटी की ओर से राजु मेमन ने उनका स्वागत किया ।
कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन पहुंचकर हजरत सैयद मदार शाह बाबा के उर्स के मौके पर चादर की पेश
Mohammed Israil
- Editor
1 Min Read
About Author

शिक्षाः बीए, बैचलर आफ “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन। वर्ष 1996 से लोकस्वर से पत्रकारिता की शुरुआत। दैनिक भास्कर , देशबंधु, स्वदेश में बतौर सिटी रिपोर्टर और सब एडिटर काम किया। 2007 से 2022 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर , इनपुट हेड, सिटी चीफ , सीनियर सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। वर्तमान में संपादक, न्यूज़ डॉन छत्तीसगढ़।