

कन्या भोज, महाआरती और भोग वितरण के साथ मनाया नवरात्र पर्व, रविंद्र सिंह बोले—माता-बहनों के सम्मान और पूजन का पर्व है नवरात्रि
बिलासपुर। विनोबा नगर स्थित मां शेरावाली दुर्गा उत्सव समिति में नवरात्रि के अवसर पर भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। समिति की ओर से भव्य जगराते का आयोजन किया गया, जिसमें मां दुर्गा की महाआरती और भोग अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं ने माता रानी के भक्ति गीतों का आनंद लिया। पूरा परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता की भक्ति में लीन नजर आए।
इस अवसर पर बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि नवरात्रि में हम सभी मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। माता रानी का यह पर्व माता-बहनों के सम्मान और पूजन का पर्व है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि हमें श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सद्भाव के साथ जीवन में अच्छे संस्कार अपनाने की प्रेरणा देती है।
कार्यक्रम में बिलासपुर नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद रविंद्र सिंह, समाजसेवी रिंकू बग्गा, पार्षद किरण गोस्वामी, पूर्व पार्षद मनजीत गोस्वामी, समिति अध्यक्ष राजा यादव, उपाध्यक्ष बब्ला ठाकुर, नितेश कौशिक, कोषाध्यक्ष जिनेंद्र कुमार, सचिव निलेश कौशिक, सोनू चौहान, समाजसेवी बबलू केसरवानी, मुकेश दुबे, साईम सिंह, खुशबू सोनी और अजय मनहर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
दुर्गा उत्सव समिति में कन्या भोज और भोग वितरण
इसी क्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ठाकुर ने विद्या विनोबा क्रांति नगर दुर्गा उत्सव समिति में मां दुर्गा की आरती और पुष्पांजलि अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद कन्या भोज कराया गया और श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया गया। आयोजन में धार्मिक परंपराओं के प्रति आस्था और सामूहिक सहभागिता देखने को मिली।
इस अवसर पर समिति के विजय तिवारी, चंद्रनाथ चटर्जी, प्रशांत पांडेय, अनूप चटर्जी, बबलू केसरवानी, अजय सिंह, संदीप मिश्रा, मुन्नू केसरवानी, उत्तम चटर्जी, संतोष चौहान, चित्रकांत श्रीवास, छोटू बर्थडे, विक्की नानवानी, मनोज श्रीवास, दीपक कश्यप, ओम प्रकाश शर्मा, दिलीप साहू, अनिमेष गवाई, जितेंद्र पांडेय, प्रवीण शर्मा, प्रभाकर राव, राजेश साहू, गुड्डू चंदेल, अंशुमान पांडेय, हनु शर्मा, अक्षय तिवारी और पप्पू बिष्ट सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
नवरात्रि के दौरान आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों ने क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बनाया। महाआरती, जगराते, कन्या भोज और भोग वितरण के माध्यम से श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की और परिवार तथा समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
