Latest news

Bilaspur: 5 साल की बच्ची की अर्धनग्न अवस्था में मिली लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

00 सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला, निर्माणाधीन मकान की छत पर लाश मिलने से फैली सनसनी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सरकंडा थाना क्षेत्र के पीछे एक कालोनी में निर्माणाधीन मकान की छत पर 5 साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है , सोमवार से गायब थी बच्ची, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

बच्ची के सिर पर चोट के निशान हैं। प्रारंभिक तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका है। एसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की हर एंगल से जांच कर रहे हैं।

सरकंडा थाना क्षेत्र में सरकंडा थाना से पीछे ही खमतराई रोड पर गीतांजलि सिटी कॉलोनी स्थित है। गीतांजलि सिटी के संचालक के द्वारा कॉलोनी से ही लगा स्वर्णिम एरा नामक पॉश और महंगी कॉलोनी बनाई जा रही है। निर्माणाधीन कॉलोनी में काम करने के लिए कई मजदूर परिवार यही रहकर काम करते हैं। उन्हीं में से एक परिवार के बच्ची की हत्या हुई है।


चॉकलेट लेने गई थी बच्ची
कोनी थाना क्षेत्र के सेमरताल निवासी बृहस्पति का परिवार पिछले 5 साल से यही रहकर निर्माणाधीन कॉलोनी में काम कर रहा था। उसके साथ उसकी पत्नी और बच्चे भी रहते थे। उसकी पत्नी प्रतिमा भी यहां मकान बनाने के काम में मजदूरी करती थी। उनकी तीन बेटियां हैं। उनकी पांच वर्षीय बेटी कनिका कल शाम 6 बजे से गायब थी। कनिका की मां के अनुसार कल शाम 6 बजे जब हम काम से आए तो कनिका घर पर ही थीं। हम हाथ मुंह धो रहे थे तभी कनिका पास के ही दुकान से चॉकलेट खाने के लिए गई थी तब से वापस नहीं आई थी।

आज उसकी लाश एक निर्माणाधीन मकान की छत पर मिली। सूचना मिलते ही एसपी रजनेश सिंह पुलिस अमले के साथ मौके पर पहुंचे। एसीसीयू की टीम और फोरेंसिक तथा डॉग स्क्वाड को भी घटना स्थल पर बुलवाया गया। बच्ची के सिर पर चोट के निशान मिले है। प्रारंभिक तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं मृतका की मां ने बताया कि शाम 6:00 बजे के बाद उन्होंने बच्ची को नहीं देखा है। बच्ची चॉकलेट लेने गई फिर गायब है। मृतका के परिवार ने किसी से दुश्मनी से भी इनकार किया है।

खबर में अपडेट जारी है

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।