Bilaspur,तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिलतरा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान रसिक गुप्ता पिता हितकिशोर (38 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ब्रज रेडीमेड कपड़ा दुकान का संचालक था। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे चुनावी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।घटना की जानकारी तब


सामने आई जब सुबह करीब 6 बजे मृतक की पत्नी झाड़ू लगाने बाहर निकली और घर के पास उसका शव देखा। शव पर चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए, जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी अर्चना झा और थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है, जिसमें पुरानी रंजिश और चुनावी विवाद भी शामिल हैं।



