Latest news

जिला काँग्रेस कमेटी की बैठक के बाद अर्जुन तिवारी ग्राम कुम्ही के नवधा रामायण में होंगे शामिल

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि व जनपद पंचायत पंडरिया के पूर्व अध्यक्ष श्री अर्जुन तिवारी आज बुधवार को अपराह्न तीन बजे जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम के बैठक में शामिल होने कवर्धा जाएंगे। बैठक में शामिल होने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सह प्रभारी श्री विजय जांगिड भी कवर्धा पहुंच रहे हैं ।
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक के बाद श्री तिवारी ग्राम कुम्ही में आयोजित नवधा रामायण महोत्सव में शामिल होंगे तत्पश्चात वे लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह पंडरिया में सिविल सोसाइटी के सदस्यों से मुलाकात करेंगे !

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।