बिलासपुर। चुनाव आयोग के आयुक्त अजय सिंह चार्टर प्लेन से बिलासपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज, कोनी आए थे जहां ईवीएम मशीनों को रखा गया था। इसी तरह पूरे प्रदेश भर में चुनाव आयुक्त चार्टर प्लेन से निरीक्षण कर रहे हैं, ताज्जुब हुआ की जब स्ट्रांग रूम इंजीनियरिंग कॉलेज कोनी में हमने सुरक्षा के मद्देनजर से सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए आवेदन दिया तो बिलासपुर के रिटर्निंग ऑफिसर ने जवाब दिया कि चुनाव आयोग के पास बजट नहीं है। यह जवाब पारदर्शीता पर सवाल खड़ा करता है। एक तरफ चुनाव आयुक्त चार्टर प्लेन से प्रदेश भर निरीक्षण करते हैं, दुसरे तरफ़ सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए पैसे नहीं हैं। यह इस बात की ओर इशारा करता है कि चुनाव आयोग बिलासपुर में निष्पक्ष चुनाव कराना ही नहीं चाहता है और वर्तमान सरकार के दबाव में आकर काम कर रहा है। इससे यह स्पष्ट परिलक्षित हो रहा है कि बिलासपुर में नगरीय निकाय चुनाव पक्षपात पूर्ण ढंग से भाजपा के महापौर प्रत्याशी को लाभ पहुंचाने के लिए पूरा शासकीय अमला कार्य कर रहा है। चुनाव आयोग को लगातार शिकायत करने के बाद भी एक भी शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं किया गया है और हमारे पूरे प्रचार तंत्र को ध्वस्त करने के लिए षडयंत्र कर रहे हैं। हमारी रैली को अनुमति नहीं देते और भाजपा को आमसभा करने के लिए शासकीय स्कूल में अनुमति दिया गया। इन सब कृतियों के लिए हमारे द्वारा कड़ी कार्रवाई किया जाएगा।
चुनाव आयोग के पास चार्टर प्लेन के लिए पैसा है मगर बिलासपुर के स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए पैसा नहीं है – कांग्रेस महापौर प्रत्याशी, प्रमोद नायक
Mohammed Israil
- Editor
2 Min Read
About Author

शिक्षाः बीए, बैचलर आफ “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन। वर्ष 1996 से लोकस्वर से पत्रकारिता की शुरुआत। दैनिक भास्कर , देशबंधु, स्वदेश में बतौर सिटी रिपोर्टर और सब एडिटर काम किया। 2007 से 2022 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर , इनपुट हेड, सिटी चीफ , सीनियर सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। वर्तमान में संपादक, न्यूज़ डॉन छत्तीसगढ़।