Latest news

छत्तीसगढ़: गांजा तस्करी पर पुलिस का प्रहार: डेढ़ करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
5 Min Read

00 तस्करी के पैसे से खरीदी विदेशी बाइक , कार, जमीन और आलीशान मकान

Bilaspur।बिलासपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में शामिल जी.आर.पी. आरक्षकों और उनके सहयोगियों की डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। इस कार्यवाही में “इंड-टू-इंड” जांच और वित्तीय अन्वेषण का उपयोग करते हुए तस्करी से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित किया गया।

कैसे हुआ गांजा तस्करी का खुलासा

23.10.2024 को जी.आर.पी. थाना बिलासपुर में आरोपी योगेश सोंधिया और रोहित द्विवेदी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। विवेचना के दौरान पता चला कि जी.आर.पी. के आरक्षक लक्ष्मण गाईन, मन्नू प्रजापति, संतोष राठौर और सौरभ नागवंशी लंबे समय से ट्रेन में गश्ती ड्यूटी के दौरान गांजा तस्करी में लिप्त थे। ये आरोपी अपने सहयोगियों के जरिए गांजा की बिक्री करते थे।

कैसे होती थी तस्करी

गांजा पकड़े जाने पर, आरोपी उसे पूर्व निर्धारित ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करते थे। आरोपी लक्ष्मण गाईन अपने साले के बैंक खाते में तस्करी की रकम जमा करवाता था। इस अवैध आय का उपयोग कर आरोपियों ने करोड़ों रुपये की संपत्ति और लक्जरी गाड़ियां खरीदीं।

ये हैं आरोपी

  1. लक्ष्मण गाईन पिता स्व. सुधांषु गाईन उम्र 36 वर्ष साकिन ग्राम जुगानी कैम्प थाना फरसगांव जिला फरसगांव कोंडागांव छ.ग. हाल मुकाम कंचन विहार थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग.
  2. मन्नू प्रजापति पिता फुलेष्वर प्रजापति उम्र 36 साल साकिन ग्राम रवेली पोस्ट लोहर्सी थाना पांडूका जिला गरियाबंद हाल मुकाम महिमा नगर वार्ड नंबर 11 थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग.
  3. संतोष राठौर पिता स्व. जैतराम राठौर उम्र 33 साल साकिन ग्राम फरसवानी थाना उरगा जिला कोरबा हाल मुकाम विवेकानंद नगर फेस 1 नहर रोड थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.

जब्त सपंत्ति का विवरण

01 लक्षमण गाईन एवं श्रीमती कृष्णा गाईन मौजा सिरगिट्टी तहसील बिल्हा न.प. सिरगिट्टी वार्ड क्र. 07 में 1600 वर्गफुट भुखण्ड जिस पर मकान निर्मीत है।
अनुमानित बाजार मुल्य करीब 50 लाख रू

  1. संतोष राठौर मौजा फरसवानी तह. करतला जिला कोरबा 5232 वर्गफीट भुखण्ड
    अनुमानित बाजार मूल्य करीब 10 लाख रू
    03 मन्नू प्रजापति मौजा नगपूरा बोदरी वि.ख. बिल्हा तह. बोदरी जिला बिलासपुर 1250 वर्गफुट
    अनुमानित बाजार मुल्य करीब 15 लाख रू
    04 श्रीमती कुसुम प्रजापति पति मन्नू प्रजापति एवं
    मन्नू प्रजापति मौजा सिरगिट्टी बिलासपुर तहसील एवं जिला बिलासपुर वार्ड क्र. 07 संत 1428 वर्गफुट भुखण्ड जिस पर मकान निर्मीत है।
    अनुमानित बाजार मुल्य करीब 40 लाख रू
    05 मन्नू प्रजापति मौजा सिरगिट्टी वार्ड क्र. 07 बिलासपुर 1000 वर्गफुट भुखण्ड
    अनुमानित बाजार मुल्य करीब 10 लाख रू

01 मो.सा. हार्ले डेविडसन आरोपी लक्षमण गाईन द्वारा अपने साले के नाम पर क्रय किया है, किस्त आरोपी द्वारा स्वयं जमा किया जा रहा था।
किमती लगभग 2 लाख 80 हजार रू
02 टाटा सफारी 7 एस आरोपी लक्षमण गाईन द्वारा अपने साले के नाम पर क्रय किया है, किस्त आरोपी द्वारा स्वयं जमा किया जा रहा था।
किमती लगभग 20 लाख रू
03 हुण्डई वेन्यू काररा आरोपी संतोष राठौड़ स्वयं के उपयोग हेतु क्रय किया गया है। किमती लगभग कि. 5 लाख रू

उक्त कार्यवाही में आरोपियो की गिरफ्तारी व ’’फायनेष्यिल इन्वेस्टीगेषन’’ व ’’इण्ड-टु-इण्ड’’ विवेचना में शामिल टीम की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई है एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है

चिन्हित चल-अचल संपत्ति

वाहन

1. हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल: 2.8 लाख रुपये।

2. टाटा सफारी (साले के नाम पर): 20 लाख रुपये।

3. हुंडई वेन्यू कार: 5 लाख रुपये।

वित्तीय जांच और कार्यवाही

आरोपियों द्वारा तस्करी से अर्जित धनराशि को स्वयं और बेनामी खातों में निवेश किया गया। इन संपत्तियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त कर सफेमा कोर्ट, मुंबई को रिपोर्ट भेजी गई।

पुलिस अधीक्षक की सराहना

इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक  राजनेश सिंह ने सराहते हुए पुरस्कार देने की घोषणा की। यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार पर नियंत्रण पाने की दिशा में एक मिसाल है।

क्या है खास

 डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।
 सफेमा कोर्ट, मुंबई को रिपोर्ट।
 जी.आर.पी. आरक्षक मुख्य आरोपी।
 आर्थिक जड़ें ध्वस्त करने की कार्यवाही।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।