
Bilaspur। प्रदेश के कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करने छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ बिलासपुर में प्रांत अध्यक्ष जी आर चंद्रा के नेतृत्व में रैली प्रदर्शन करते हुए आज मुख्य मंत्री एवं मुख्य सचिव को कलेक्टर बिलासपुर के माध्यम से भोजनावकाश में ज्ञापन सौपा।
संघ के जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव एवं सचिव किशोर शर्मा ने बताया कि चुनाव के पूर्व घोषणा पत्र (मोदी गारंटी) में किए गए वादों के अनुरूप सरकार गठन के 1 वर्ष के पश्चात भी उचित निर्णय लेकर लागू नहीं किए जाने से प्रदेश की कर्मचारियों में हताशा एवं आक्रोश व्याप्त है इसी का शासन को ध्यान आकर्षण करने 12 सूत्री मांगों जिसमें प्रमुख रूप से केंद्र के समान महंगाई भत्ता, चार स्तरीय वेतनमान, 300 दिनों का अर्जित अवकाश, सभी संवर्ग के कर्मचारियों के वेतन विसंगति दूर करने, लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने, संविदा, दैनिक, अनियमित कर्मचारियों के रिक्त पदों को नियमित किए जाने तथा मध्य प्रदेश की भांति सेवा सुरक्षा, श्रम सम्मान निधि का भुगतान आदेश सभी विभागों में प्रदान किए जाने, अनुकंपा नियुक्ति के स्वीकृत पदों पर 10% का नियम शिथिल करने, संघो को विभाजित मध्य प्रदेश की भांति स्थाई मान्यता दिए जाने के साथ ही स्थानीय मांग में प्रमुख रूप से बिलासपुर बी 2-श्रेणी का शहर दर्जा प्रदान किए जाने संबंधी शामिल हैं
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई के कर्मचारियों को वरिष्ठता सूची एवं पदोन्नति जैसे मांगों को लेकर तथा श्री आरबी तिवारी संयुक्त संचालक आईटीआई संचालनालय रायपुर को अन्यत्र पद स्थापना सहित मांगों को लेकर संघ के पदाधिकारी आज भोजनावकाश में पुराने कंपोजिट बिल्डिंग के परिसर से एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी कलेक्टर श्री शिव कुमार कंवर से विस्तार से चर्चा कर ज्ञापन सौपा
प्रदर्शन में जी आर चंद्रा, पवन शर्मा, रामकुमार यादव, किशोर शर्मा,ओम त्रिपाठी ,दुर्गेश साहू, हिमाचल साहू, राजकुमार कोरी, अरविंद गुप्ता, जी आर वस्त्रकार, राजीव कस्तूरे, अनिल मिश्रा ईश्वर पटेल राजेश टंडन अजय धुर्वे, एलपी श्रीवास, ओमप्रकाश देवांगन, अनुराधा सिंह, मतिना बंजारे, अंजू शुक्ला, अर्पणा चौरसिया,पूर्णिमा पांडे, शेफाली पांडे, आकांक्षा साहू,प्रकृति गौराहा, श्वेता गंधर्व, आयुषी सोधिया, आदि भारी संख्या में कर्मचारी साथी शामिल थे।



