
00 दोनों दलों में निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां हुई तेज
Bilaspur। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनज़र सियासी हलचल तेज हो गई है। सत्ताधारी दल भाजपा और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस, दोनों अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। चुनावी मैदान में बढ़ती सरगर्मी के साथ ही दोनों दलों में टिकट वितरण और चुनावी रणनीतियों को लेकर मंथन का दौर जारी है।
भाजपा जहां अपने पुराने प्रदर्शन को दोहराने के लिए प्रत्याशियों के चयन में सूझबूझ दिखा रही है, वहीं कांग्रेस भी क्षेत्रीय समीकरणों को साधते हुए मजबूत उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की तैयारी में है। बैठकों का दौर लगातार जारी है और हर गुट अपनी रणनीति को धार देने में जुटा है।
इन तैयारियों से यह स्पष्ट हो गया है कि आगामी चुनाव न केवल नगर के विकास बल्कि क्षेत्रीय राजनीति का भविष्य तय करने में भी अहम भूमिका निभाएंगे।
Bjp : बूथ पर फोकस, अमर भी देंगे टिप्स


भारतीय जनता पार्टी विधानसभा बिलासपुर दक्षिण मंडल के अंतर्गत नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष के स्वागत परिचात्मक एवं आगामी नगरीय निकाय वार्ड चुनाव की दृष्टि से संगठन के बूथ इकाई शक्ति केंद्र मोर्चा प्रकोष्ठ की बैठकें आयोजित की गई, बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी वार्ड क्षेत्र का नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए प्रत्येक वार्ड के बूथ एवं शक्ति केंद्र में मतदाताओं की वास्तविक पहचान केंद्र एवं राज्य सरकार की हितग्राही उन्मूलक विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से संपर्क मतदाता सूची का वास्तविक अवलोकन करते हुए प्रत्येक इकाई केंद्र में अलग-अलग जिम्मेदारी के साथ टीम बनाकर नगरीय चुनाव में कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पदाधिकारीयों को वार्ड के आरक्षण अनुसार , यशस्वी विधायक अमर अग्रवाल के दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन संगठन को मजबूत करने एवं भारतीय जनता पार्टी का वार्ड से जनप्रतिनिधि नगर निगम में जीतकर पहुंचे इस हेतु सभी समन्वय एवं एकता के साथ अपने-अपने क्षेत्र में जुटना है दक्षिण मंडल के भीमराव अंबेडकर नगर, मदर टेरेसा, भारतीय राजेंद्र नगर, क्रांति कुमार भारती नगर, शहीद अशफाक उल्ला नगर, लाला लाजपत राय नगर, शहीद विनोद चौबे नगर, इन क्षेत्रों बूथ इकाई से लेकर वार्ड प्रभारी एवं समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ चर्चा कर आगामी रणनीति तैयार की गई, साथ ही आगामी दिवस 13 एवं 14 जनवरी कोविधायक शअमर अग्रवाल जी विशेष रूप से प्रत्येक वार्ड में कार्यकर्ताओं के साथ नगरीय निकाय चुनाव संबंधी बैठक में दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन देंगे, सूचना एवं तैयारी के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से मंडल संगठन प्रभारी मनीष अग्रवाल मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष जुगल अग्रवाल अमित तिवारी नारायण गोस्वामी मुर्तजा वनक महेश चंद्रिका पुरे नारायण तवरकर राजेश मिश्रा श्रीमती शोभा कश्यप रीना गोस्वामी दीपशिखा यादव कविता वर्मा किसने लता शर्मा ज्योति मिश्रा नीतू साहू पूजा खत्री चंद्रिका साहू मीना गोस्वामी मीनाक्षी बोरमेड चंद्रकाली संगीता रेड्डी नूरुल जीवनी वंदना तिवारी कुसुम भारद्वाज अनीता झा रुक्मणी दही रे रिजवाना परवीन संगीता कुर्रे आरती साहू ममता कश्यप मनोरमा रामटेक रईसा बेगम छोटेलाल महिला के साहिल कश्यप जितेंद्र सिंह मनोज कश्यप रामपाल खरे अनंत अवादकर दीपक सोनवानी अमित बजाज संजय यादव शुभम यादव मंगल सारथी किशोर यादव पन्नालाल लक्ष्मी टंडन दिलीप प्रजापति सुरेश मनहर विशाल कश्यप अशोक प्रजापति रवि कश्यप संतोष साहू नारायण कुर्रे प्रभु विश्वकर्मा राधेश्याम शिव पटेल जवाहर बांधेकर वीरेंद्र यादव वशीकरण जुबेर अहमद युसूफ राजा बरकाती जगदीश राव ल्ला कछुवाहा कृष्ण मोहन शुक्ला प्रशांत कश्यप अशोक मिथुन अमित श्रीवास मोनू रजक गोपी श्रीवास अमर रुपाणी विष्णु सोनी अजय चौरसिया अभिषेक पांडे नीरज वर्मा परेश गुप्ता बजरंग शर्मा बालमुकुंद त्रिपाठी अभिषेक वर्मा संतोष नागदेव कोमल शर्मा विकास अग्रवाल प्रदीप सोनी संजय वर्मा अंकुर गुप्ता अमन ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
Congres: पर्यवेक्षक ने ली बैठक, जीतने योग्य को मिलेगा टिकट

बिलासपुर नगर निगम के पर्यवेक्षक पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन और सह पर्यवेक्षक संजीत बनर्जी ने कांग्रेस भवन नगर निगम चुनाव की तैयारी को लेकर ब्लाक अध्यक्षो की बैठक ली , बैठक में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक ,पूर्व विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष द्वय राजेन्द्र शुक्ला, प्रमोद नायक राजेन्द्र साहू ,प्रवक्ता अभय नारायण राय प्रवक्त ऋषि पांडेय सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन, गीतांजलि कौशिक, विनोद साहू, आदित्य दीक्षित ,अरविंद शुक्ला, बिहारी देवांगन, राजू साहू, राजेन्द्र धीवर,लक्ष्मी नाथ साहू,अजीम खान,झगर राम सूर्यवंशी,जगदीश कौशिक समीर अहमद, नीरज जायसवाल, शैलेन्द्र जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन ने कहा कि ओबीसी आरक्षण में बहुत गड़बड़ झाल सामने आ रहा है , जिसके लिए कांग्रेस लड़ाई लड़ेगी ,उन्होंने ब्लॉक अध्यक्षो से उनके कार्य क्षेत्रो में कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों से फार्म लेने के लिए निर्देशित किया ,उन्होंने कहा ग्रामीण /शहर कमेटी फार्म ले रहे है , फिर एकजाई किया जाएगा, उन्होंने ने कहा कि सेक्टर,ज़ोन, बूथ कमेटियों की मीटिंग लेना शुरू करे, अगली बार सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक होगी, और सम्भावित प्रत्याशियों से वन टू वन चर्चा करेंगे, टिकट हर कोई मांग सकता है पर अंतिम निर्णय आला कमान के निर्णय को हम सभी को मानना पड़ता है ,मुझे भी 5 बार टिकट मिली पर इस बार किन्ही कारणों से ने मिली ,
उन्होंने कहा कि भाजपा आज बैकफुट पर है क्योंकि उन्होंने किसान के साथ छलावा किया है, रेप जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही है, अपराधी बेखौफ है , भ्रष्टाचार एक व्यवस्था के रूप चल रहा है ,पुलिस भर्ती में भ्रष्टाचार युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ है ,बड़े अधिकारियों को बचाया जा रहा है क्योंकि सही जांच हो जाये तो तार ऊँचे पद तक जुड़ेगा , पर भाजपा को लगता है सुशासन की राज है ,जबकि जनता परेशान है, भाजपा की खामियों को जनता तक पहुचाएं ,भाजपा पहले बैलेट से चुनाव कराने को तैयार थी पर अब ईवीएम से कराने की बातें हो रही है ,भाजपा को बैलेट से ज्यादा ईवीएम पर विश्वास है?
सह पर्यवेक्षक संजीत बनर्जी ने कहा कि टिकट का एक ही मापदण्ड होगा कि बैठक और सर्वे के बाद जितने की संभावना जिसकी अधिक होगी उसे टिकट दी जाएगी ,फिर हम सब का कर्तव्य है कि उस प्रत्याशी को जिताये, स्थानीय चुनाव सत्ता और संगठन का मजबूत आधार है ,इसलिए एक जुटता के साथ चुनाव लड़ेंगे।
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि टिकट वितरण में उसी वार्ड के प्रत्याशी पर ज्यादा फोकस किया जाएगा ,जो कार्यकर्ता संगठन में सक्रिय है, कांग्रेस के कार्यक्रमो में अपनी उपस्थिति रखता है ,जितने की संभावना वालो पर विशेष चर्चा की जाएगी,
ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि ज़िला कमेटी में नगर निगम ,नगर पालिका और नगर पंचायत है ,जिसके ब्लॉक स्तर पर ब्लाक अध्यक्षो द्वारा आवेदन लिया जा रहा है, कांग्रेस भवन में समन्वयक जगदीश कौशिक बैठ रहे है ताकि कोई अपना फार्म बिलासपुर में जमा करना चाह रहा है ,वो कर सकता है ,पिछले चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी सफलता अर्जित की थी ,उस जीत को बरकरार रखना है और इसके लिए एक जुटता के साथ चुनाव लड़ा जाएगा,
बैठक में गजेंद्र श्रीवास्तव,अनिल यादव,महेश मिश्रा,आदि उपस्थित थे ।



