कांग्रेस भवन बिलासपुर में दिनभर गम गहमागहमी का रहा माहौल






बिलासपुर।बिलासपुर नगर निगम चुनाव को लेकर आज कांग्रेस भवन में गहमागहमी का माहौल था ,महापौर के लिए आज दो फार्म जमा हुआ जिसमें पूर्व शहर अध्यक्ष /,ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक और पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास ने फार्म जमा किया , पार्षद के लिए 75 से फार्म जमा हुए , 12 जनवरी को शाम 4.00 बजे तक आवेदन देने का अंतिम समय है , फार्म जमा करने वालो में कई पार्षद,पूर्व पार्षद , शामिल है ,कुछ वार्ड आरक्षण में परिवर्तित हो गया है वहां पार्षद /पूर्व पार्षद अपनी पत्नियों के नाम पर फार्म जमा किये है ,जिसमे वार्ड 25 से रमाशंकर बघेल ने अपनी पत्नी श्रीमती सन्तोषी बघेल की दावेदारी की है, लगभग सभी वार्डो से फार्म जमा हुए है, हरमिन्दर शुक्ला,सुशीला खजुरिया,ओम कश्यप,विमला यादव ( लाला यादव) ,विमला पात्रे,श्रवण श्रीवास्तव,सरोजनी लहरे,मार्गेट बेंजामिन,शिशिर कश्यप,श्याम कश्यप,योगिता आनन्द श्रीवास,जय बलेचा, सुबोध केसरी,अखिलेश गुप्ता,तजम्मुल हक,उषा नीरज खटीक,शुभम श्रीवास,तिलक नेताम,अशोक मानिकपुरी ,महेंद्र साहू बंटी, अनिल पांडेय,रजनी साहू,संजय सिंह चौहान,आशा चौहान,किशोर घोरे,जबीन रिजवी,अल्ताफ कुरैशी,मनिहार निषाद,इशहाक कुरैशी,मयंक वर्मा,धीरेंद्र यादव,लक्ष्मण गोसाई,राहुल सिंह,सजरुनिशा, आदेश पांडेय,परमेश्वर सूर्यवंशी,नारायण शुक्ला,हेरि डेनिएल,नीरज साहू,अमन साहू,अजय काले,गौरव एरी,पूजा प्रजापति,जय राठौर,हेमचन्द पटनायक, महतेराम सिंगरौल,पद्मरा भावनी,शाहिद कुरैशी,नवल किशोर सोनी,प्रतिमा दास, सुशीला साहू,बाल चन्द साहू,सुजीत बेरिया,अरुण सेन,शरद यादव,हरीश यादव,अब्दुल तस्लीम, जैद खान,बद्री दुबे,बनाऊ राम मरकाम, अब्दुल इब्राहिम,महेंद्र यादव,अलीमुद्दीन, दिनेश शुक्ला, अनिता कश्यप, शैलेश मिश्रा,श्वेता शास्त्री, परसराम यादव आदि ने अपना फार्म जमा किये।
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि पूर्व निर्धारित के अनुसार 12 जनवरी को शाम 4.00 बजे तक अपना फार्म कांग्रेस भवन में या फिर ब्लॉक अध्यक्षो के पास जमा करा सकते है,
उन्होंने कहा कि नगर निगम ,नगर पालिका और नगर पंचायत में बड़ी संख्या आवेदन आ रहे है ,इससे पता चलता है कि स्थानीय चुनावो को लेकर कांग्रेसजनों में उत्साह है, आज नगर निगम के पर्यवेक्षक पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन जी और सह पर्यवेक्षक संजीत बनर्जी ने चुनाव को लेकर ब्लॉक अध्यक्षो की बैठक लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की है । शीघ्र ही सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ पर्यवेक्षक बैठक लेंगे।



