Latest news

बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में हत्या से सनसनी, पुलिस ने की घटना की पुष्टि

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

बिलासपुर। शहर के सरकंडा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में एक हत्या की घटना सामने आई है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला संवेदनशील श्रेणी का है, क्योंकि यह बाल संप्रेक्षण गृह से जुड़ा हुआ है। इसलिए कानूनी प्रावधानों के अनुरूप ही जानकारी साझा की जाएगी।
एसपी ने कहा कि मामले का विस्तृत विवरण संबंधित सीडीपीओ (CDPO) द्वारा नियमानुसार उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बाल संप्रेक्षण गृह से जुड़े मामलों में किशोरों की पहचान और अन्य संवेदनशील जानकारियों का खुलासा कानूनी रूप से प्रतिबंधित है। इसलिए आधिकारिक जानकारी आने तक मामले के तथ्यों का खुलासा नहीं किया जाएगा।
अपडेट जारी…

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।