Latest news

भाजपा की डिजिटल रणनीति पर फोकस, महिला मोर्चा को दिया गया टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read


बिलासपुर। बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और डिजिटल दौर में संगठन को तकनीकी रूप से मजबूत करने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी महिला कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रशिक्षित करना शुरू कर दिया है। शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत डिजिटल लर्निंग सेशन आयोजित किया गया, जिसमें जिला महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
यह प्रशिक्षण केवल तकनीकी जानकारी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि संगठन की डिजिटल पहुंच बढ़ाने, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने की रणनीति पर भी जोर दिया गया। आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को देखते हुए इस प्रशिक्षण को भाजपा के संगठनात्मक अभियान का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी शीलू साहू तथा सहप्रभारी ज्योति पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डिजिटल माध्यमों की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के समय में संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं का तकनीकी रूप से दक्ष होना बेहद जरूरी है और महिला मोर्चा इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नंदनी क्षत्री ने किया। प्रशिक्षण में स्नेहलता शर्मा, संध्या सिंह, विभा गौरहा, चंदना गोस्वामी, सुधा गुप्ता, निरजा सिन्हा, रीना गोस्वामी, सारिका सोनी, कुसुम साहू, दीपशिखा यादव, राधा अविनाश वर्मा, पूजा खत्री, बैजन्ती जोशी, रुक्मणी सोनी, गायत्री सोनी, सुधा परिहार, किरण सिंह, सुनीता चौधरी, सविता रजक, सोनम साहू, स्मिता बोले, शीला डहरिया, सुमन सुरेंद्र साहू, माया पमनानी, अर्पिता दुबे, संगीता कुशवाहा, प्रतिभा मिश्रा, किरण भुले, सीमा यादव, भारती राज, संगीता निर्मलकर, खुशबू चतुर्वेदी, सरोज साहू सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
पॉलिटिकल सिग्नल
भाजपा अब बूथ स्तर से लेकर सोशल मीडिया तक संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। महिला मोर्चा के लिए आयोजित यह डिजिटल प्रशिक्षण इसी व्यापक अभियान का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके जरिए पार्टी अपनी महिला कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन संवाद, डिजिटल प्रचार और संगठनात्मक संचार में अधिक सक्षम बनाने की तैयारी कर रही है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।