

बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने बढ़ी हुई बिजली दरों के खिलाफ कांग्रेस के आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए मंगलवार को तिफरा स्थित विद्युत मंडल कार्यालय के घेराव में अपने दर्जनों समर्थकों के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों और बिजली बिलों में की गई वृद्धि के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए आम जनता की आवाज बुलंद की।
जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली दर वृद्धि को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। त्रिलोक श्रीवास ने कहा कि महंगाई की मार झेल रही जनता पर बढ़े हुए बिजली बिलों का अतिरिक्त बोझ डालना अन्यायपूर्ण है और कांग्रेस जनता के हितों के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।
प्रदर्शन के दौरान त्रिलोक श्रीवास के साथ मोहन जायसवाल, मनोज श्रीवास, आयुष सिंह राज, जितेन शर्मा, जीतू, चरण सिंह राज, कौशल श्रीवास्तव, धनंजय कश्यप, हृदयेश कश्यप, सोनूराम साहू, शुभम श्रीवास, कौशल साहू, उत्तम सिंह ठाकुर, पवन सिंह ठाकुर, शत्रुघ्न सिंह ठाकुर, रवी बघेल, चंद्रप्रकाश केशरवाणी, दादूराम लास्कर, आनंद श्रीवास, अजय श्रीवास, प्रहलाद साहू, दशरथ सूर्या सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



