Latest news

बिलासपुर में बेटियां कितनी असुरक्षित…सिरगिट्टी में फिर दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म, स्टेशन के पास 13 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप, छात्रा ने शिक्षक पर लगाया यौन शोषण का आरोप

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
9 Min Read

एक के बाद एक सामने आए मामलों ने कानून-व्यवस्था, पुलिस संवेदनशीलता और बेटियों की सुरक्षा पर खड़े किए बड़े सवाल, तीन साल में 285 दुष्कर्म मामलों का रिकॉर्ड भी बढ़ा रहा चिंता

बिलासपुर

बिलासपुर में खासकर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों के भीतर सामने आए घटनाक्रमों ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। शहर और आसपास के क्षेत्रों से लगातार सामने आ रही दुष्कर्म, गैंगरेप और यौन शोषण की घटनाओं ने न केवल लोगों को भयभीत किया है, बल्कि कानून-व्यवस्था, पुलिस की संवेदनशीलता और महिलाओं-बच्चियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दो मासूम बच्चियां, गंभीर आरोप और न्याय की उम्मीद

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में सात वर्षीय दो मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में पीड़ित बच्चियों की मां ने सीधे केंद्रीय गृह मंत्री को विस्तृत शिकायत भेजकर स्थानीय पुलिस की जांच प्रक्रिया और कार्यवाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायत के अनुसार घटना की जानकारी पुलिस को तत्काल दी गई थी, लेकिन एफआईआर दर्ज करने में देरी हुई। परिवार का दावा है कि वे सुबह से देर रात तक थाने और अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन उनकी शिकायत पर त्वरित कार्यवाही नहीं हुई। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज किया गया।

परिवार का आरोप है कि बच्चियों ने घटना के संबंध में कई महत्वपूर्ण बातें बताई थीं। शिकायत में उल्लेख किया गया है कि बच्चियों ने बताया था कि आरोपी कथित रूप से उन्हें रस्सी से बांधकर गलत काम करता था। परिजनों का कहना है कि उन्होंने पुलिस को रस्सी समेत अन्य संभावित साक्ष्यों की जानकारी भी दी, लेकिन समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई।

रेलवे स्टेशन के पास 13 साल की बच्ची से गैंगरेप

| बिलासपुर

तोरवा में 13 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग तोरवा क्षेत्र की रहने वाली है। वह दो दिन से घर से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद किसी अनहोनी की आशंका पर परिजन ने तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की। रेलवे स्टेशन और इसके आसपास तलाश शुरू की गई। इस बीच वह स्टेशन के करीब बदहाल हालत में मिली। पुलिस ने उसकी पहचान कर परिजन को थाने बुलाया। पूछताछ में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका एक परिचित नाबालिग लड़का उसे अपने साथ घुमाने के बहाने बहला-फुसलाकर ले गया था। रेलवे स्टेशन के पास उसके दो और दोस्त मौजूद थे। सुनसान जगह का फायदा उठाकर तीनों ने मिलकर उसके साथ अनाचार किया। उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल भेजकर इलाज व मेडिकल टेस्ट कराया। इसके बाद उसे शाम को घर भेज दिया। मेडिकल रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पहले मुख्य आरोपी को पकड़ा फिर उसकी निशानदेही पर बाकी दो अन्य को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट की धारा लगाई गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

शिकायत लेकर सिरगि‌ट्टी थाने पहुंचीं पीड़िताएं लगाती रही गुहार, नहीं लिखी गई रिपोर्ट

एसएसपी की दखल के बाद दो मामले दर्ज

शिक्षक ने 15 साल की छात्रा से होटल में किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में भी पीड़िताओं को एफआईआर दर्ज कराने भटकना पड़ रहा है। रविवार को सामने आए दो अलग-अलग मामलों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। एक नाबालिग छात्रा और एक युवती शिकायत लेकर थाने पहुंचीं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। दोनों मामलों में एफआईआर तब दर्ज हुई, जब एसएसपी रजनेश सिंह ने हस्तक्षेप किया।

पहला मामला सिरगिट्टी क्षेत्र की 15 वर्षीय छात्रा से जुड़ा है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसके स्कूल के शिक्षक राहुल बंगारू ने पुस्तक दिलाने के बहाने उसे होटल ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़ित छात्रा के अनुसार 14 दिसंबर 2025 को वह सहेली के घर से लौट रही थी। रास्ते में शिक्षक राहुल बंगारू मिला और पुस्तक दिलाने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि तोरवा के ईशिका पार्क पास के शिवम होटल में ले जाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर धमकी दी। डर के कारण छात्रा लंबे समय तक चुप रही। बाद में उसने स्कूल के प्राचार्य को दी। उन्होंने किसी को नहीं बताने कहा। छात्रा ने

दो शिक्षकों को भी घटना की जानकारी दी, लेकिन उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। एक माह पहले टीसी लेने स्कूल पहुंची तब भी उसने घटना बताई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को आरोपी शिक्षक को देखने के बाद उसने अपनी बड़ी बहन को पूरी घटना बताई। इसके बाद मामला परिवार तक पहुंचा और परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे।

FIR कराने घंटों भटके परिजन

परिजनों का आरोप है कि शनिवार सुबह सिरगिट्टी थाने पहुंचने के बाद भी मामला दर्ज

नहीं किया गया। पीड़िता से बार-बार अलग-अलग पुलिसकर्मी पूछताछ करते रहे। इससे पीड़िता घबरा गई। बाद में घटनास्थल दिखाने ले जाया गया और फिर मामला तोरवा थाना क्षेत्र का बताकर वहां भेज दिया गया। परिजन सिरगिट्टी थाने में ही बैठे रहे। इसके बाद मामला एसएसपी रजनेश सिंह के संज्ञान में पहुंचा, तब सिरगिट्टी पुलिस ने शिक्षक व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया और आरोपी शिक्षक राहुल को गिरफ्तार कर लिया है।

रविवार को युवती युक्क के घर पहुंची तो उसके बड़े भाई ने कथित रूप से मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद वह शिकायत लेकर सिरगि‌ट्टी थाने पहुंची। युवती लगातार यह कहती रही कि उसके साथ बिलासपुर में भी दुष्कर्म हुआ है, लेकिन उसे रायपुर मैं रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी जाती रही। इस दौरान वह थाने में रोते हुए अपनी बात रखती रही और अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। महिला पुलिसकर्मी उसे अस्पताल ले गई। बाद में मामला एसएसपी के संज्ञान में पहुंचा, जिसके बाद मारपीट का केस दर्ज किया गया।

1

उसी थाने में दुष्कर्म-मारपीट की शिकायत करते-करते युवती बेहोश

है। मामला रायपुर की युक्ती वर्ष 2022 में इंस्टाग्राम के जरिए परिचय होने के बाद तिफरा निवासी युवक ने शादी का वादा कर रायपुर और बिलासपुर के होटलों में कई बार दुष्कर्म किया। बाद में उसने संबंध खत्म कर दिए और फोन नंबर ब्लॉक कर दिया।

जिले में हर चार दिन में एक दुष्कर्म केस

जिले में वर्ष 2023 से 2025 के बीच कुल 285 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं। इस आधार पर औसतन हर 4 दिन में एक मामला सामने आया है। पुलिस आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में 103, वर्ष 2024 में 94 और वर्ष 2025 में 87 मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में चार साल की बच्ची से लेकर बुजुर्ग महिलाएं तक पीड़ित रहीं, जबकि आरोपियों में नाबालिग से लेकर 60 वर्ष तक के लोग शामिल हैं।

2023 में 103 मामले दर्ज

वर्ष

केस

2023 103

2024 94

2025 87

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।