Latest news

पहली बार होगा महिला डेफ क्रिकेट का इंटरनेशनल मुकाबलाश्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित, छत्तीसगढ़ की श्रद्धा को भी मौका

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

बिलासपुर।
भारतीय डेफ क्रिकेट इतिहास में पहली बार महिला खिलाड़ियों की इंटरनेशनल टी-20 सीरीज होने जा रही है। Indian Deaf Cricket Association ने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय महिला डेफ क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम 7 से 13 जुलाई 2026 तक श्रीलंका में पांच मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी।
यह सीरीज महिला डेफ क्रिकेट की पहली अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय सीरीज मानी जा रही है, जिसे डेफ क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक कदम बताया जा रहा है। सभी मुकाबले मोरातुवा स्थित De Soysa Park International Cricket Stadium में खेले जाएंगे।
दिल्ली की काजल धवन कप्तान, मुंबई की नीदा शेख उपकप्तान
भारतीय महिला डेफ टीम की कमान काजल धवन को सौंपी गई है। वे बल्लेबाज और विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगी। वहीं मुंबई की नीदा जाबी इकरामुद्दीन शेख को उपकप्तान बनाया गया है।
टीम में देश के कई राज्यों की खिलाड़ियों को जगह मिली है। इसमें दिल्ली, मुंबई, केरल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़ और छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ से चांदनी मुक्तार खान का चयन हुआ है। उन्हें बल्लेबाज और विकेटकीपर की जिम्मेदारी दी गई है।
दिल्ली में लगेगा ट्रेनिंग कैंप
सीरीज से पहले भारतीय टीम का विशेष प्रशिक्षण शिविर 1 जुलाई से 6 जुलाई तक दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। चयन समिति ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन और ट्रायल के आधार पर टीम का चयन किया है।
भारत-श्रीलंका महिला डेफ टी-20 सीरीज का कार्यक्रम
8 जुलाई 2026 — पहला टी-20
9 जुलाई 2026 — दूसरा टी-20
10 जुलाई 2026 — तीसरा टी-20
12 जुलाई 2026 — चौथा टी-20
13 जुलाई 2026 — पांचवां टी-20
सभी मुकाबले मोरातुवा, श्रीलंका में खेले जाएंगे।
भारतीय महिला डेफ टीम
काजल धवन (कप्तान), नीदा जाबी इकरामुद्दीन शेख (उपकप्तान), संगीता गीताकुमारी, सुकन्या के. सुकुमारन, श्रद्धा वैष्णव, प्रियांशी दीक्षित, रूबी यादव, चांदनी मुक्तार खान, प्रतिमा मिश्रा, दीप्ति रानी साहू, अंजलि, प्रियंका सैनी, ज्योश्ना रेड्डी, कंथम्मा दसारी, आकांक्षा कनासिया, प्रियंका दत्तात्रेय पाटिल और शावी मिश्रा को टीम में शामिल किया गया है।

Board of Control for Cricket in India समर्थित डेफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया से संबद्ध Indian Deaf Cricket Association ने इसे महिला डेफ क्रिकेट के लिए बड़ा अवसर बताया है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।