Latest news

साउथ जोन की लगातार दूसरी जीत, नॉर्थ जोन ने अपनी पहली जीत प्राप्त की

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read

सीएससीएस मेंस अंदर-19 वनडे चैलेंजर ट्रॉफी 2026

Bilaspur। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मेंस अंडर 19 वनडे चैलेंजर ट्रॉफी 2026 का आयोजन किया जा रहा है ।
जिसका आज तीसरे दिन का का पांचवा मैच रेलवे मैदान में खेला गया ।

जिसमें नॉर्थ जोन बनाम सेंट्रल जोन के मध्य मैच खेला गया ।
आज के टॉस प्रक्रिया आलोक श्रीवास्तव ने पूर्ण कराया और सेंट्रल जोन के कप्तान धनंजय नायक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और
नॉर्थ जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवर में 257 रन बनाकर आउट हो गई।

नॉर्थ जोन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए युवराज विश्वकर्मा ने सबसे अधिक 74 रन विकेटकीपर आदित्य वर्मा ने 58 रन श्रीसंत खरे ने 44 रनों का योगदान दिया।

सेंट्रल जोन की ओर से गेंदबाजी करते हुए आयुष कुमार सिंह ने तीन विकेट युक्तिज्ञ प्रसाद वर्मा ने भी तीन विकेट प्राप्त किया।

इसके पश्चात सेंट्रल जोन ने निर्धारित 50 ओवर में 258 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 49.5 ओवर में 234 से बनाकर पूरी टीम आउट हो गई ।

सेंट्रल जोन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अंशुमन ठाकुर ने 64 रन और युक्तिज्ञ प्रसाद वर्मा ने 58 रनों की पारी खेली।
नॉर्थ जोन की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रक्षाल जैन ने चार विकेट और देव ऋषित ने तीन विकेट प्राप्त किया ।

इस तरह नॉर्थ जोन ने अपनी पहली जीत 23 रनों से प्राप्त की और चार अंक प्राप्त किया। मैच के निर्णायक शैलेश उपाध्याय और दी बालाजी कुमार हैं स्कोरर महेश दत्त मिश्रा हैं।

इसके अलावा राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में टूर्नामेंट का छठवां मैच खेला गए जो कि ईस्ट जोन बनाम साउथ जोन के मध्य मैच खेला गया।

जिसमें साउथ जोन के कप्तान फैज खान नेट टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और ईस्ट जोन पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.3 ओवर में मात्र 107 बनाकर पूरी टीम आउट हो गई।

जिसमें श्रेयश सिंह ने 17 रन और शैवाल सरकार ने 15 रनों का योगदान दिया।

साउथ जोन की ओर से गेंदबाजी करते हुए आनंद त्रिपाठी और अंकित मिश्रा ने तीन-तीन विकेट प्राप्त किया सिद्धांत अजय गोयल ने दो विकेट प्राप्त किया।

इसके पश्चात साउथ जोन ने 108 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.5 ओवर में 7 विकेट होकर लक्ष्य को प्राप्त किया।

साउथ जोन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान फैज खान ने नाबाद 29 रन और आयुष तोडेकर ने नाबाद 18 रनों की पारी खेली ।

ईस्ट जोन की ओर से गेंदबाजी करते हुए अगमजोत सिंह छगर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट प्राप्त किया इस तरह साउथ जोन ने 3 विकेट से लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज कर।

मैच के निर्णायक जिगर बावरिया और अभिनव शर्मा थे स्कोरर मोहम्मद जाकिर थे।

कल दिनांक 12 अप्रैल को सातवां और आठवां मैच खेला जाएगा रेलवे स्टेडियम में वेस्ट जोन बनाम साउथ जोन और रघुराज सिंह स्टेडियम में ईस्ट जोन बना सेंट्रल जोन के मध्य मैच खेला जाएगा।

आज के मैच के दौरान छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सचिव विंटेश अग्रवाल, क्रिकेट संघ बिलासपुर अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, सचिव देवेंद्र सिंह, आलोक श्रीवास्तव, रितेश शुक्ला, शरद मुरारका, आनंद तावड़कर, सुशांत शुक्ला, शेख अल्फाज, नावेद अली श्रीनू राव, प्रहलाद तोड़ेकर मैच के दौरान उपस्थित थे ।

यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव देवेंद्र सिंह द्वारा दी गई।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।