00 आरोपी शिक्षक और हेड मास्टर सस्पेंड
00 सरगुजा संभाग के सूरजपुर क्षेत्र की घटना
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग स्थित सूरजपुर में एक नहीं बल्कि 19 छात्राओं से शिक्षक के अश्लील बातें करने के साथ साथ पढ़ाई के दौरान छेड़छाड़ करने का मामला उजागर हुआ है। इस घटना ने एक बार फिर शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने के साथ पूरे राज्य को शर्मसार कर दिया है मामले में पुलिस ने शिक्षक के साथ-साथ संरक्षण देने वाली महिला शिक्षिका के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर लिया है. दोनों आरोपी महिला-पुरुष शिक्षक फिलहाल फरार हैं। साथी यह घटना उजागर होने के बाद आरोपी शिक्षक व हेड मास्टर को प्रशासन ने निलंबित कर दिया है।
मामला सूरजपुर जिले के सरकारी स्कूल का है, जहां पदस्थ शिक्षक सुमन कुमार रवि छात्राओं के साथ अश्लील बातें और छेड़छाड़किया करता था. परेशान होकर छात्राओं ने शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से की थी, जिसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों और एसडीएम ने टीम गठित कर मामले की जांच की, जिसमें शिकायत सही पाई गई.
शिक्षक सुमन कुमार रवि सहित मामले को छुपाने में सहयोग करने वाली महिला शिक्षक पर कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है. पुलिस मामले में धारा 74,75 बीएनएल और पाक्सो एक्ट के तहत एफआईआर कर पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज कर रही है. वहीं फरार दोनों आरोपी शिक्षकों की तलाश कर रही है.
जिलाधीश ने बनाई थी जांच टीम
स्कूल की छात्राओं ने अपनी शिक्षक के द्वारा छेड़छाड़ किए जानेकी जानकारी बाल संरक्षण अधिकारी को दी। बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल ने इसकी सूचना सूरजपुर कलेक्टर को दी। जिसके बाद इसका खुलासा हुआ।
जानकारी के मुताबिक, टीचर सुमन कुमार रवि पर बैड टच करने और अश्लील बातें करने की शिकायत की थी। शिकायत की जांच के लिए सूरजुपर कलेक्टर ने प्रतापपुर एसडीएम ललिता भगत, बीईओ प्रतापपुर मन्नु धुर्वे, नायब तहसीलदार जरही सरिता राजवाड़े और जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल के नेतृत्व में जांच टीम बनाई।



