Latest news

सेजेस तिफरा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर वैज्ञानिक सोच का संदेश

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। शहर के तिफरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (सेजेस तिफरा) में शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महान वैज्ञानिक Sir C. V. Raman की खोज ‘रमन प्रभाव’ की स्मृति में किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने विज्ञान पर आधारित प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही रोचक स्लोगन और विज्ञान से जुड़ी प्रेरक कहानियों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक बना दिया। विद्यार्थियों ने अपने नवाचारों और वैज्ञानिक सोच से उपस्थितजनों को प्रभावित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विश्वनाथ कश्यप ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को जिज्ञासु, तार्किक और नवाचारी बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण जीवन के हर क्षेत्र में प्रगति का आधार है।
संकुल समन्वयक सुनील पांडेय ने विज्ञान की परिभाषा बताते हुए उसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में विज्ञान के प्रयोग को समझने और अपनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के दौरान सुमन राय मैडम ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं बबीता सिंह और अरुणा नर्मदा मैडम ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
जय कौशिक ने आयोजन को न केवल ज्ञानवर्धक बताया, बल्कि विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति उत्साह और जागरूकता बढ़ाने वाला भी कहा।
इस अवसर पर मैडम भाग्यश्री, सरिता शांडिल्य और रेणुका तिवारी की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उत्साह और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने के संकल्प के साथ हुआ।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।