Latest news

कांग्रेस नेता अमित यादव के नेतृत्व में जोन कार्यालय का घेराव, प्रशासन पर पक्षपात का आरोप; निष्पक्ष व्यवहार की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित यादव के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोन क्रमांक 02 कार्यालय का घेराव कर प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान जोन आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाया गया और भविष्य में भेदभाव जारी रहने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
जोन कार्यालय पहुंचे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रशासन को सभी राजनीतिक दलों के साथ समान व्यवहार करना चाहिए। हाल के घटनाक्रमों का हवाला देते हुए नेताओं ने आरोप लगाया कि कार्रवाई और निर्णयों में निष्पक्षता नजर नहीं आ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रशासन की भूमिका संतुलित और पारदर्शी होनी चाहिए।
घेराव के दौरान नगर निगम बिलासपुर के पार्षद पुष्पेंद्र साहू, पूर्व पार्षद सूरज मरकाम, भागवत श्रीवास, राकेश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा शहजादा बाबा खान, संजय सूर्यवंशी, दौलत साहू, मिश्री साहू, डॉ. रमाकांत सिंह ठाकुर, गोविन्द दास मानिकपुरी, संतोष सोनी, अमर साहू, कृष्णा कौशिक और अमित श्रीवास भी शामिल रहे।
कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को निष्पक्षता बरतने की सलाह दी और कहा कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार का भेदभाव किया गया तो संगठन उग्र आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा। घेराव के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ अपनी मांगों को दोहराया और प्रशासन से समान व्यवहार सुनिश्चित करने की बात कही।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।