बिलासपुर।
जिले में स्कूल शिक्षा विभाग की सुस्त कार्यशैली और गिरती रैंकिंग पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सोमवार को मंथन सभा कक्ष में हुई बड़ी समीक्षा बैठक में कड़ा प्रहार किया। अनुसूचित जाति-जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के जाति, निवास और आय प्रमाण-पत्र निर्माण में बेहद धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने तीखी नाराज़गी जताई और अधिकारियों को स्पष्ट कहा— “अब ढिलाई बिल्कुल बर्दाश्त नहीं… काम तेज़ चाहिए, परिणाम चाहिए।”
समीक्षा बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, संकुल स्रोत समन्वयक, बीआरसी, सीएससी तथा समग्र शिक्षा के अफसर मौजूद रहे। कलेक्टर ने पूरे विभाग को सख्त चेतावनी देते हुए मिशन मोड में काम का लक्ष्य सौंपा।


बैठक के प्रमुख बिंदु
जाति-निवास-आय प्रमाण पत्र में बेहद धीमी रफ्तार, कलेक्टर भड़के
जिले में SC/ST/OBC बच्चों के प्रमाण पत्र निर्माण में अपेक्षित प्रगति नहीं।
कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी व विकासखंड स्तर के अफसरों को लताड़ा।
हर संकुल से तय समयसीमा में अद्यतन प्रगति देने के निर्देश।
मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान— रिमेडियल कोचिंग की विशेष योजना बनाने के निर्देश
कलेक्टर ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा केवल कागज़ों में नहीं, जमीनी स्तर पर दिखनी चाहिए।
रिमेडियल कोचिंग के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने का आदेश।
‘अपर आईडी’ निर्माण में Bilaspur पीछे — प्रदेश में 26वें नंबर पर आने पर नाराज़गी
छात्रों के APAR ID निर्माण में बिलासपुर की रैंक बेहद खराब।
कलेक्टर ने इसे विभागीय लापरवाही का नतीजा बताया।
सभी BEO-CSCs को तत्काल सुधार और हर दिन प्रगति रिपोर्ट देने का आदेश।
आधार कार्ड बायोमेट्रिक अपडेशन कैंप— सभी स्कूलों में तेजी से कराने के निर्देश
कलेक्टर ने CSC ऑपरेटर्स को चेताया—
“पहले आधार अपडेट कराओ, फिर अपार ID और UDISE+ को समय पर पूरा कराओ।”
हर स्कूल में कैंप लगाकर छात्रों की पहचान अपडेट करने का निर्देश।
बैठक में कलेक्टर की ‘कड़ी चेतावनी’ — अब ढिलाई नहीं चलेगी
“लापरवाही के कारण ही जिले की शाख गिर रही है।”
“हर स्तर पर जवाबदेही तय होगी।”
“अगर अगली बैठक तक प्रगति नहीं दिखी तो कार्रवाई तय।”
बैठक में प्रमुख अधिकारी मौजूद
संजय अग्रवाल, कलेक्टर बिलासपुर
संदीप अग्रवाल, CEO जिला पंचायत
ज्योति पटेल, ADM
विजय टांडे, जिला शिक्षा अधिकारी
रामेश्वर जायसवाल, सहायक जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा
सभी BEO, विकासखंड समन्वयक, सहायक बीईओ, संकुल शैक्षिक समन्वयक



