बिलासपुर/रायपुर, 22 नवंबर 2025 —
छत्तीसगढ़ में सड़क व्यवस्था को लेकर जारी असंतोष शुक्रवार को मोपका की रामकृष्ण कॉलोनी की सड़कों पर राजनीतिक टकराव के रूप में दिखाई दिया। ज़िला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएँ, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रदर्शन शुरू होते ही प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया।


विरोध के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में सड़कें लंबे समय से जर्जर हैं, धूल की मात्रा लगातार बढ़ रही है और घरों में सफाई, स्वास्थ्य समस्याओं और दुर्घटनाओं की स्थिति बढ़ गई है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार इलाके में रहने वालों के सामने अब यह स्थिति सामान्य दिनचर्या का हिस्सा बन चुकी है।
कुछ देर बाद प्रदर्शनकारी सड़क पर ही बैठ गए और नारेबाज़ी तेज हो गई। भीड़ में शामिल महिलाओं ने कहा कि धूल की वजह से बच्चों और बुजुर्गों में सांस की तकलीफ बढ़ रही है, और पहले से बीमार लोग लगातार दवाइयों पर निर्भर हैं।
ज़िला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने प्रदर्शन स्थल से आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी योजनाओं के नाम पर धन आवंटित होने के बावजूद ज़रूरी क्षेत्रों में सड़क निर्माण और मेंटेनेंस नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि नई सड़कें वहाँ बनाई जा रही हैं जहाँ आबादी नहीं है और वे निजी भूमि पर जाकर समाप्त हो रही हैं।
प्रदर्शन के दौरान क्षेत्रवासियों ने कहा कि टैक्स, शुल्क और बढ़ती महंगाई के बावजूद इलाके में सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हैं। कई लोगों ने यह भी कहा कि दो वर्षों में एक भी टिकाऊ सड़क नहीं बनी और पहले बनी सड़कें भी बदहाल हैं। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि अब यह समझना मुश्किल है कि “सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क”।
मुख्य राजनीतिक चेहरे और उपस्थिति



प्रमुख नेतृत्व:
विजय केशरवानी (ज़िला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष)
धरने में मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ता:
राजेंद्र शाहू, जगदीश कौशिक, विनोद शाहू, अनिल यादव, साखन दरवे, मोहन श्रीवास (पार्षद), सुनील सोनकर (पार्षद), हितेश देवांगन, नीरज सोनी, अंकित, सुरेंद्र तिवारी, भागीरथी यादव (पूर्व पार्षद), सेरसिंग कश्यप, संतोष साहू (पूर्व पार्षद), आशीष यादव, फागुराम बरगाह, योगेश यादव, भोला राम साहू, संजय साहू, शिव यादव, दुर्गेश साहू, अविनाश केवरा।
स्थानीय समर्थन और नागरिक भागीदारी:
मनोज यादव, मुकुंद साहू, सचिन कश्यप, हरीश सूर्या, माखन दर्वे, भगत दर्वे, मनोज बंजारे, सत्तार खान, ओमप्रकाश भुमात्र, उत्तम दर्वे, दीपेश राव, अनुरुद्ध तिवारी, तिरिथ राम लहरे, रुपनारायण बक्ष, कमलेश मानिकपुरी, जयनारायण प्रधान, इक़बाल हुसैन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
आभार:
पार्षद मोहन श्रीवास द्वारा जताया गया।



