बिलासपुर। नगर विधायक अमर अग्रवाल का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ भव्य तरीके से मनाया गया. नगर विधायक सुबह जेल चौक के समीप मंदिर में पूजा करके अपना दिन का शुरूआत किये. उनके निवास कार्यालय में सुबह से रात्रि तक शहर एवं जिले के आसपास समेत प्रदेश के लोगों का बधाई देने वालों का निरंतर जमावड़ा लगा रहा. नगर विधायक सामाजिक जीवन में जब से जुड़े हैं तब से अपने जन्मदिन के अवसर पर शहर के स्थित स्कूलों में बच्चों के लिए हमेशा से केक बंटवाने का कार्यक्रम करते हैं इस वर्ष भी सभी स्कूलों में केक बटवाया गया. पूर्व मंत्री समर्थक विधायक प्रतिनिधि आनंद तावड़कर, मुकेश विधानी, विधायक प्रतिनिधि शरद यादव,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रौशन सिंह, विधायक प्रतिनिधि अमित सिंह,भाजयुमो नेता रहेमान अली, अमन फ्रांसिस ने अपने नेता को गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं सहित बधाई दी।
About Author

शिक्षाः बीए, बैचलर आफ “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन। वर्ष 1996 से लोकस्वर से पत्रकारिता की शुरुआत। दैनिक भास्कर , देशबंधु, स्वदेश में बतौर सिटी रिपोर्टर और सब एडिटर काम किया। 2007 से 2022 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर , इनपुट हेड, सिटी चीफ , सीनियर सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। वर्तमान में संपादक, न्यूज़ डॉन छत्तीसगढ़।