Latest news

फरार वारंटियों पर सरकंडा पुलिस का शिकंजा

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

संध्या पेट्रोलिंग के दौरान 9 आरोपी गिरफ्तार, SSP के निर्देश पर चली बड़ी कार्रवाई


बिलासपुर। त्योहारों से पहले अपराधियों पर लगाम कसने के लिए सरकंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 फरार वारंटियों को दबोचा है। इनमें 6 गिरफ्तारी वारंटी और 3 स्थायी वारंटी शामिल हैं। आरोपियों को सरकंडा थाना क्षेत्र में संध्या पेट्रोलिंग के दौरान पकड़ा गया। सभी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया। अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूरे क्षेत्र को बीट में बांटकर बीट प्रभारी व बीट आरक्षकों को सक्रिय किया गया था। अभियान का नेतृत्व अति. पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में किया गया। थाना प्रभारी नीलेश पांडेय ने टीम को कार्रवाई के लिए रवाना किया।


गिरफ्तार फरार वारंटी

  1. दीपक वैष्णव (38) – प्रभात चौक, चिंगराजपारा
  2. सुशील यादव उर्फ बोचकू (22) – बंधवापारा, सरकंडा
  3. देवानंद जायसवाल उर्फ छोटू (23) – अशोक नगर, सरकंडा
  4. शंकर गौरहा उर्फ शंकर रजक (24) – खमतराई, सरकंडा
  5. शिव ध्रुव (20) – अशोक नगर, सरकंडा
  6. शनि कुमार कश्यप (22) – खमतराई, अशोक नगर
  7. उत्कल पटेल (26) – अशोक नगर, सरकंडा
  8. नवीन श्रीवास (19) – कुंदरूबाड़ी, चिंगराजपारा
  9. ललित कुमार (52) – राजकिशोर नगर, सरकंडा

🔎 कार्रवाई का विवरण

  • प्रकार – 6 गिरफ्तारी वारंट, 3 स्थायी वारंट
  • स्थान – थाना सरकंडा क्षेत्र
  • तरीका – संध्या पेट्रोलिंग के दौरान छापामार कार्रवाई
  • नतीजा – 9 फरार आरोपी गिरफ्तार, सभी को न्यायालय में पेश किया गया

👉 पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। आने वाले त्योहारों के मद्देनजर फरार आरोपियों और बदमाशों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।


खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।