Latest news

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ड्रग्स माफिया का बड़ा खुलासा : दिल्ली से आए 3 तस्कर गिरफ्तार, महिला पैडलर भी अरेस्ट – अफगानिस्तान व पाकिस्तान कनेक्शन बेनकाब

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

Mohammed israil


रायपुर, बिलासपुर। राजधानी पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली से आए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के तार अफगानिस्तान, पाकिस्तान, पंजाब और दिल्ली तक जुड़े हुए हैं। पुलिस ने इनसे 27.58 ग्राम एमडीएमए, कार, 5 मोबाइल और 85,300 रुपए नकद जब्त किए हैं। जब्त नशे की कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं कबीर नगर पुलिस ने एक महिला पैडलर को भी हेरोइन के साथ दबोचा है।

एसएसपी लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि तीनों आरोपी — हर्ष आहूजा, मोनू विश्नोई और दीप धनोरिया — दिल्ली से रायपुर में ड्रग्स बेचने पहुंचे थे। वहीं महिला पैडलर हरप्रीत कौर उर्फ हैप्पी को भी गिरफ्तार किया गया है।


कांग्रेस का वार : केंद्र सरकार नाकाम

कांग्रेस ने ड्रग्स तस्करी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार सीमा पार से हो रही नशीली वस्तुओं की तस्करी रोकने में विफल रही है। अडाणी के मुंद्रा पोर्ट में हजारों करोड़ के ड्रग्स पकड़े गए, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि “11 साल से देश पर भाजपा की सरकार है, फिर भी पाकिस्तान से ड्रग्स छत्तीसगढ़ तक कैसे पहुंच गया?”


पुलिस ने की अब तक की बरामदगी

  • 27.58 ग्राम MDMA – कीमत 2 लाख रुपए
  • एक कार
  • 5 मोबाइल फोन
  • 85,300 रुपए नकद
  • 9.5 ग्राम हेरोइन – कीमत 2 लाख रुपए
  • स्कूटी (सीजी 04 पीएन 2942) और मोबाइल

महिला पैडलर का नेटवर्क

  • आरोपी: हरप्रीत कौर उर्फ हैप्पी
  • स्थान: कबीर नगर, रायपुर
  • कनेक्शन: फरार तस्कर रूपिंदर उर्फ पिंदर और डीलर विजय मोटवानी
  • जब्ती: 9.5 ग्राम हेरोइन, स्कूटी और मोबाइल
  • कार्रवाई: एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

🔎 पुलिस जांच की दिशा

  • आरोपी किस सिंडिकेट से जुड़े हैं, इसकी जांच जारी
  • पूछताछ में सफेदपोशों के नाम आने की संभावना
  • एक महीने में 30 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार
  • करोड़ों की ड्रग्स बरामदगी

कांग्रेस के तीखे सवाल

  • पाकिस्तान से ड्रग्स छत्तीसगढ़ कैसे पहुंचा?
  • केंद्र सरकार सीमा सुरक्षा में क्यों नाकाम?
  • क्या भाजपा सरकार नशे के नेटवर्क पर अंकुश लगाने में असफल?

हाल की बड़ी कार्रवाई

  • कबीर नगर थाना – 5 आरोपी गिरफ्तार, 273.19 ग्राम हेरोइन जब्त, कीमत करीब 57 लाख रुपए
  • फरार तस्कर रूपिंदर का नेटवर्क – जांच में सामने आया, उसी के मकान में महिला पैडलर रह रही थी।
  • एक महीने में कुल गिरफ्तारी – 30 से अधिक तस्कर पकड़े गए।
  • कुल जब्ती – करोड़ों रुपए की हेरोइन, एमडीएमए, वाहन व मोबाइल।

👉 पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। जल्द ही इस नेटवर्क में शामिल बड़े चेहरे और सफेदपोशों का खुलासा किया जा सकता है।


खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।