Mohammed israil
प्रधान पाठक ने की छात्राओं से अश्लील हरकत
छत्तीसगढ़ ,रायपुर ,बिलासपुर।छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल, जहां मासूमों के भविष्य की नींव रखी जानी चाहिए, वहां इन दिनों शिक्षक नहीं, शिक्षा के गुनहगार बैठ गए हैं। एक तरफ प्रधान पाठक बच्चियों को मोबाइल पर अश्लील तस्वीरें दिखा रहा है, बैड टच कर रहा है, दूसरी तरफ कोई प्रधान पाठक शराब के नशे में भगवा टी-शर्ट और चड्डा पहनकर पैर टेबल पर रख बच्चों को ‘पढ़ा’ रहा है। ये तस्वीरें न सिर्फ पूरे प्रदेश को शर्मसार कर रही हैं, बल्कि यह सवाल भी उठा रही हैं—शिक्षा के मंदिर में आखिर हो क्या रहा है, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी?

पहला मामला: अश्लील हरकत और बच्चियों का स्कूल छोड़ना
- कहां: मोहबा, जिला राजनांदगांव।
- क्या हुआ: प्रधान पाठक नेतराम वर्मा पर आरोप—छात्राओं को कार्यालय में बुलाकर मोबाइल में अश्लील फोटो दिखाना, बैड टच और अश्लील हरकतें।
- छात्राओं ने स्कूल आना बंद किया, परिजनों ने पालक समिति में शिकायत रखी।
- जांच में दोषी पाए जाने पर वर्मा और सहायक शिक्षक डीसम प्रसाद तिवारी दोनों सस्पेंड।
- पुलिस को एफआईआर की सिफारिश, पर रात तक केस दर्ज नहीं।
दूसरा मामला: नशे में भगवा टी-शर्ट और चड्डा पहनकर पढ़ाने पहुंचा हेड मास्टर

- कहां: रूपपुर प्राइमरी स्कूल, बलरामपुर।
- क्या हुआ: हेड मास्टर मनमोहन सिंह शराब के नशे में क्लास में घुसा, दोनों पैर टेबल पर रखकर बैठा और बोला—“डॉक्टर ने रोज पीने कहा है।”
- यह पहली बार नहीं, ग्रामीणों का आरोप—अक्सर नशे में स्कूल आता है।
- बच्चों के सामने इस हरकत का वीडियो वायरल, निलंबन की मांग तेज।
‘कैसे’ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में गिरती मर्यादा की हिस्ट्री
1: प्रधान पाठक नेतराम वर्मा—बच्चियों को अश्लील फोटो दिखाकर शिक्षा की मर्यादा को रौंदा।
2: सहायक शिक्षक तिवारी—सालों तक घटना छुपाकर अपराध में मौन साझेदार बना।
3: प्रधान पाठक हेमंत कुमार चंद्रवंशी—शराब के नशे में स्कूल पहुंचने की लगातार शिकायतों के बाद सस्पेंड।
4: हेड मास्टर मनमोहन—भगवा टी-शर्ट, चड्डा पहनकर नशे में क्लास लेने का वायरल वीडियो।
5: विभागीय कार्रवाई—हर मामले में जांच के बाद सस्पेंशन, पर एफआईआर और कानूनी नतीजे अब भी सवालों के घेरे में।



