Latest news

  बिलासपुर में ‘बर्थडे गैंग’ पर पुलिस का हंटर… सड़क पर बुलेट खड़ी कर केक काटा, वीडियो बनाया — 10 युवक गिरफ्तार, हाईकोर्ट की सख़्ती के बाद सख़्त एक्शन

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

Mohammed israil

Contents
थाना: सकरी | जिला: बिलासपुर | दिनांक: 07 अगस्त 2025 | समय: रात्रि 9:30 बजेBilaspur Chhattisgarh बिलासपुर। सड़क पर बुलेट खड़ी कर जन्मदिन का जश्न, राहगीरों को घंटों की परेशानी — अब कानून की पार्टी!”बिलासपुर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों पर पुलिस ने सख़्ती दिखाई है। सकरी थाना क्षेत्र के उसलापुर इलाके में सड़क पर बुलेट मोटरसाइकिल खड़ी कर जन्मदिन मनाने वाले युवकों की टोली अब सलाखों के पीछे है। यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है जब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने हाल ही में रईस युवाओं को कानून से ऊपर समझने पर प्रशासन को फटकार लगाई थी।🔍  दिनांक 07 अगस्त 2025, समय रात्रि 9:30 बजे, गैलेक्सी अपार्टमेंट, उसलापुर के सामने कुछ युवकों ने बुलेट मोटरसाइकिल को सड़क के बीच में खड़ा कर उस पर केक रखकर जन्मदिन मनाया और वीडियो भी बनाया। इस दौरान सड़क पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई, जिससे आम लोगों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ा।पुलिस की कार्रवाई:👇 गिरफ्तार किए गए आरोपियों की सूची: सबूत के रूप में ज़ब्त वाहन:

थाना: सकरी | जिला: बिलासपुर | दिनांक: 07 अगस्त 2025 | समय: रात्रि 9:30 बजे


Bilaspur Chhattisgarh बिलासपुर।

सड़क पर बुलेट खड़ी कर जन्मदिन का जश्न, राहगीरों को घंटों की परेशानी — अब कानून की पार्टी!”बिलासपुर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों पर पुलिस ने सख़्ती दिखाई है। सकरी थाना क्षेत्र के उसलापुर इलाके में सड़क पर बुलेट मोटरसाइकिल खड़ी कर जन्मदिन मनाने वाले युवकों की टोली अब सलाखों के पीछे है। यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है जब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने हाल ही में रईस युवाओं को कानून से ऊपर समझने पर प्रशासन को फटकार लगाई थी।


🔍  दिनांक 07 अगस्त 2025, समय रात्रि 9:30 बजे, गैलेक्सी अपार्टमेंट, उसलापुर के सामने कुछ युवकों ने बुलेट मोटरसाइकिल को सड़क के बीच में खड़ा कर उस पर केक रखकर जन्मदिन मनाया और वीडियो भी बनाया। इस दौरान सड़क पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई, जिससे आम लोगों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ा।


पुलिस की कार्रवाई:

प्रदीप आर्य थाना प्रभारी सकरी।

शिकायत प्राप्त होते ही थाना सकरी पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया और बीएनएस की धारा 126(2), 285, 3(5) के तहत अपराध क्रमांक 546/2025 में केस दर्ज कर 10 युवकों को गिरफ्तार किया।

👇 गिरफ्तार किए गए आरोपियों की सूची:

क्रम नाम उम्र निवासी 1 रवि चतुर्वेदी पिता मंजु चतुर्वेदी 20 वर्ष सतनाम नगर, अमेरी 2 ऋतिक सोनी पिता पी.एस. सोनी 22 वर्ष आनंद नगर, उसलापुर 3 गोविंद रजक पिता जमुना प्रसाद 19 वर्ष उसलापुर 4 निखिल पटेल पिता रामा पटेल 19 वर्ष साई नगर, उसलापुर 5 प्रशांत भारती पिता पंकज भारती 19 वर्ष साई नगर, उसलापुर 6 ओंकार लहरे पिता महेश लहरे 20 वर्ष बगीचापारा, अमेरी 7 विक्रांत लहरे पिता कुंवर सिंह 19 वर्ष डीहपारा, अमेरी 8 समीर नवरंग पिता भवानी नवरंग 25 वर्ष आनंद नगर, उसलापुर 9 असकरण दास कुर्रे पिता पंचूराम 20 वर्ष बगीचापारा, अमेरी 10 विशाल लहरे पिता राजकुमार 20 वर्ष बगीचापारा, अमेरी


सबूत के रूप में ज़ब्त वाहन:

  • बर्थडे पार्टी में प्रयोग की गई बुलेट मोटरसाइकिल को ज़ब्त कर लिया गया है।
  • आरोपियों को पृथक रूप से प्रतिबंधात्मक धाराओं में न्यायालय में पेश किया गया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।