Latest news

सुलगी आग…एनटीपीसी सीपत के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन! 21 साल से वादाखिलाफी – अब आरपार की लड़ाई, 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read

Mohammed israil


सीपत क्षेत्र के 8 गांवों के किसानों, मजदूरों और जनप्रतिनिधियों का फूटा गुस्सा

बिलासपुर, छत्तीसगढ़


प्रमुख मांगें और आरोप:

“2004 में हुआ त्रिपक्षीय समझौता आज तक कागजों में, वादे नहीं निभाए तो 18 अगस्त से मटेरियल गेट पर होगा विशाल धरना-प्रदर्शन।”

एनटीपीसी सीपत की स्थापना के लिए 2004 और 2008 में स्थानीय किसानों से जमीन ली गई। बदले में नौकरी, विकास और प्राथमिकता के वादे किए गए, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि आज तक उन वादों का पालन नहीं हुआ। अब ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, एनटीपीसी प्रबंधन और पुलिस को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है — अगर मांगे नहीं मानी गईं तो 18 अगस्त से बड़ा आंदोलन किया जाएगा।


ज्ञापन में उठाए गए मुख्य मुद्दे:

🔹 रोजगार और नियुक्ति की वादाखिलाफी:

  • 2008 में हुए समझौते में 692 नौकरी देने का वादा, लेकिन अब तक 288 पद खाली
  • हर प्रभावित परिवार से एक सदस्य को रोजगार देने की मांग।
  • प्रभावित गांवों के शिक्षित बेरोजगारों को 70% प्राथमिकता देने की मांग।
  • पूर्व में आईटीआई प्रशिक्षण प्राप्त 106 युवाओं को रोजगार देने की मांग

🔹 सीएसआर फंड से  विकास की मांग:

  • सीपत सहित 15 किलोमीटर के आसपास के गांवों का विकास।
  • गांवों में सड़क, बिजली, पानी, खेल मैदान, चारागाह निर्माण की मांग।
  • ग्राम रांक का 100 एकड़ का बंधवा तालाब का सौंदर्यीकरण।
  • महिला सशक्तिकरण के लिए महिला समूहों को कार्य देने की मांग।

🔹 राखड़ परिवहन में अनियमितता का आरोप:

  • बिना कांटा पर्ची, बिना भार क्षमता जांच के ओवरलोड ट्रक निकल रहे हैं।
  • एस डाइक 1, 2, 3 व मटेरियल गेट के पास बेरियर लगाने की मांग।
  • ओवरलोड व असुरक्षित ट्रक परिवहन से ग्रामीणों की जान को खतरा।

🔹 विकास कार्यों में घोर अनदेखी:

  • सड़क डामरीकरण, सीसी रोड, पहुंच मार्ग, बिजली खंभे, स्ट्रीट लाइट का अभाव।
  • शिक्षकों, कम्प्यूटर, हॉस्पिटल, आईटीआई की स्थापना अब तक अधूरी।
  • ग्राम पंचायतों को 50 लाख रुपये तक के निर्माण कार्य की एजेंसी बनाने की मांग

रोजगार और ठेका

रोजगार:

  • 692 में बचे 288 पदों पर तत्काल भर्ती
  • प्रत्येक प्रभावित परिवार को रोजगार
  • पूर्व प्रशिक्षित युवाओं को एनटीपीसी में जगह
  • प्रथम चरण के 1980 MW और अब के 2980+800 MW यूनिट पर अनुपातिक नियुक्ति

ठेका:

  • स्थानीय ठेकेदारों को प्राथमिकता
  • महिला स्व-सहायता समूहों को कार्य

सीएसआर विकास

ग्राम विकास के लिए मांगे:

  • गली, मोहल्ले, मुख्य सड़क – सीसी रोड
  • चेकर टाइल्स, स्ट्रीट लाइट, खंभे
  • स्कूल में कंप्यूटर, प्रशिक्षित शिक्षक
  • खेल मैदान, चारागाह, साफ-सफाई
  • बंधवा तालाब सौंदर्यीकरण
  • महिला समूह सशक्तिकरण
  • 15 किमी तक के गांवों में विकास कार्य

आंदोलन की चेतावनी

आंदोलन की तारीख:
18 अगस्त 2025, सुबह 9 बजे
मटेरियल गेट, एनटीपीसी सीपत

क्या होगा:

  • अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन
  • किसान, मजदूर, जनप्रतिनिधि, ट्रांसपोर्टर, बेरोजगार शामिल होंगे
  • पूरी ज़िम्मेदारी प्रशासन और एनटीपीसी प्रबंधन की होगी

ज्ञापन सौंपने वाले प्रमुख जनप्रतिनिधि:

  • रेवा शंकर साहू – सरपंच, ग्राम पंचायत गतौरा
  • अंजनी – जनपद सदस्य
  • मनोज खरे – सभापति, कृषि स्थाई समिति
  • सरिता साह – सरपंच, ग्राम पंचायत कौड़िया
  • खवाबाई – सरपंच, ग्राम पंचायत रेली
  • राजेन्द्र धीवर – सदस्य, जिला पंचायत बिलासपुर
  • मनीषा दशकार – सरपंच, ग्राम पंचायत सीपत
  • चन्द्रकला – (नाम पूरा नहीं)

ज्ञापन की प्रतिलिपि भेजी गई:

  1. कलेक्टर, बिलासपुर
  2. महाप्रबंधक, एनटीपीसी सीपत
  3. पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर
  4. एसडीएम, मस्तूरी
  5. तहसीलदार, सीपत
  6. थाना प्रभारी, सीपत


खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।