बिलासपुर।कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव आज बेलगहना दौरे पर रहे जहां उन्होंने ग्राम सोन साय नवागांव में सीसी रोड का भूमि पूजन किया ग्राम स्थित सिद्ध बाबाआश्रम मंदिर पहुंचकर दर्शन भी किया कार्यक्रम के दौरान विधायक महोदय को जानकारी मिली की सोंन साय गोड़ नाला की रिटेनिंग वॉल करीब 25 मीटर टूट गई है जिससे ग्राम सोन साय नवागांव मोहाली तुलुप सोनपुरी रिग रिगा खोक्गसरा आमागोहन बिटकुली और बाबा पारा आदि गांव के हजारों एकड़ खेत जिसमें धान की फसल लग चुकी थी जल भराव के कारण बह गई विधायक महोदय मौके पर पहुंचे उन्होंने स्थिति का जायजा लिया किसानों से बातचीत की और भरोसा दिलाया कि इस बात को जिला प्रशासन छत्तीसगढ़ शासन और मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे ताकि किया किसानों को उचित मुआवजा मिले और रिटर्निंग वालों क्यों टूटी इसकी भी जांच होगी विधायक ने मौके से ही कलेक्टर बिलासपुर माननीय संजय अग्रवाल एवं कोटा एसडीएम से फोन से बातचीत की और स्थिति की जानकारी प्रदान की दौर में विधायक जी के साथ कोटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य दीक्षित अरुण त्रिवेदी विधायक प्रतिनिधि शिवदत्त पांडे हनुमान अग्रवाल राकेश तिवारी मनोज बाजपेई विधायक प्रतिनिधि कुलवंत ठाकुर मनोज गुप्ता अमित गुप्ता हैप्पी गुप्ता सचिन साहू डॉक्टर ए के राय मनमोहन दास बालेश्वर सोनी कपिल जायसवाल राम राम गंधर्व लाल निर्मलकर विजय कॉल आशीष अग्रवाल उत्तम जायसवाल चितरंजन शर्मा रमेश तिवारी पवन पटेल गुलाब उद्देश्य सहित अनेको कार्यकर्ता शामिल रहे।
विधायक अटल श्रीवास्तव बेलगहना दौरे पर , सोनगोंड नाले की रिटर्निंग वाल टूटने से हुए नुकसान को देखा
Mohammed Israil
- Editor
2 Min Read
About Author

शिक्षाः बीए, बैचलर आफ “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन। वर्ष 1996 से लोकस्वर से पत्रकारिता की शुरुआत। दैनिक भास्कर , देशबंधु, स्वदेश में बतौर सिटी रिपोर्टर और सब एडिटर काम किया। 2007 से 2022 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर , इनपुट हेड, सिटी चीफ , सीनियर सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। वर्तमान में संपादक, न्यूज़ डॉन छत्तीसगढ़।