शान-ए-मिल्लत कमेटी द्वारा आयोजन, 7 जुलाई को होगा कार्यक्रम
बिलासपुर। मुहर्रम के मौके पर करबला के शहीदों की याद में शहर में एक विशेष आम लंगर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शान-ए-मिल्लत कमेटी, राजेन्द्र नगर बिलासपुर द्वारा किया जा रहा है, जिसमें हज़रत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कुर्बानियों को याद करते हुए लोगों को प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का पैग़ाम दिया जाएगा।
आम लंगर 7 जुलाई 2025, सोमवार को श्रमिक भवन, शहीद चौक अरोरा बेकरी के सामने, गुरुवार बाजार रोड, बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन नमाजे मगरिब के बाद शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा।
आयोजकों ने बताया कि खास तौर पर जरूरतमंदों और मुसाफिरों के लिए बैठने और खाने की उत्तम व्यवस्था की गई है। आयोजन का उद्देश्य करबला की शिक्षाओं को याद कर समाज में आपसी मोहब्बत और भाईचारे को मजबूत करना है।
यह कार्यक्रम न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकजुटता और सेवा का संदेश भी देता है। स्थानीय लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।



