Latest news

विजयापुरम महिलामंडल ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव, सावन सुंदरी बनीं बबिता कमलेश, पूनम पाठक रहीं द्वितीय विजेता

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read


बिलासपुर। विजयापुरम महिलामंडल की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होटल किचन गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं हरे रंग के परिधानों में सज-धजकर शामिल हुईं। पूरे आयोजन के दौरान उत्सव का माहौल रहा और महिलाओं ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।


कार्यक्रम में महिलामंडल की सदस्यों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। इसके अलावा मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण सावन सुंदरी प्रतियोगिता रही। चिट के माध्यम से सावन सुंदरी का चयन किया गया।


प्रतियोगिता में बबिता कमलेश ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि पूनम पाठक द्वितीय विजेता रहीं। दोनों विजेताओं को ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्हें उपहार भी दिए गए तथा महिलामंडल की सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर महिलामंडल की अध्यक्ष गीता दुबे, उपाध्यक्ष सुषमा कुमार, सचिव नागमणि राव, कोषाध्यक्ष शशि पाण्डेय सहित बी. पद्मजा, सरस्वती साहू, सविता रायजादा, माला पोद्दार समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। आयोजन ने महिलाओं को आपसी मेलजोल, मनोरंजन और सांस्कृतिक सहभागिता का अवसर दिया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।