00 शिकायत के बाद आईजी संजीव शुक्ला ने की कार्रवाई
बिलासपुर। तेज तर्रार और विवादित छवि के लिए पहचाने जाने वाले पुलिस निरीक्षक कलीम खान पैसा मांगने की शिकायत का दोषी पाए जाने पर आईजी ने कड़ी कार्रवाई की है। जांच उपरांत उन्हें निरीक्षक पद से हटाकर उपनिरीक्षक (एसआई) के पद पर डिमोट कर दिया गया है। इस खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
कलीम खान अपने सेवाकाल से ही विवादों के घेरे में रहे हैं, ने बिलासपुर जिले के कई महत्वपूर्ण थानों की जिम्मेदारी संभाली थी। इनमें चकरभाठा, सिविल लाइन, और तारबाहर थाने शामिल हैं। हालांकि, उनकी कार्यशैली और व्यवहार को लेकर कई बार सवाल उठे। जब वह बिलासपुर जिले में पदस्थ थे, उस दौरान उनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से कुछ सीधे डीजीपी तक पहुंची थीं। उनके खिलाफ शिकायत के बाद जांच शुरू की गई। जांच में दोषी पाए जाने के बाद, आईजी ने यह निर्णय लिया कि उन्हें उनके पद से हटाकर एसआई के पद पर भेजा जाए।कलीम खान का यह मामला पुलिस विभाग के लिए एक उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है, जहां किसी भी प्रकार के दुराचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभागीय सूत्रों का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों के बीच यह संदेश देना है कि कदाचार और अनुशासनहीनता को लेकर किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।
उनके खिलाफ शिकायत के बाद जांच शुरू की गई। जांच में दोषी पाए जाने के बाद, आईजी ने यह निर्णय लिया कि उन्हें उनके पद से हटाकर एसआई के पद पर भेजा जाए।कलीम खान का यह मामला पुलिस विभाग के लिए एक उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है, जहां किसी भी प्रकार के दुराचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभागीय सूत्रों का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों के बीच यह संदेश देना है कि कदाचार और अनुशासनहीनता को लेकर किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।



