Bilaspur बिलासपुर -गुजरात के अहमदाबाद में 8 एवं 9 अप्रैल को कांग्रेस का महाअधिवेशन सम्पन्न हुआ जिसमें देश के 800 से अधिक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेंटी के सदस्यों ने भाग लिया छत्तीसगढ़ से 55 सदस्य शामिल हुए। बिलासपुर जिले से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेंटी के सदस्य अटल श्रीवास्तव शामिल रहे, सम्मेलन से लौटने के पश्चात् अटल श्रीवास्तव ने बताया कि सम्मेलन कई मायनो में महत्वपूर्ण रहा महात्मा गांधी सरदार पटेल की धरती पर आयोजित यह सम्मेलन कांग्रेस की संगठन को गांधी नेहरू और पटेल के सिद्धांतो पर चल कर मजबूती प्रदान करने का काम किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेंटी के विस्तारित कार्य समिति के बैठक में केन्द्र सरकार की वर्तमान जन विरोधी नितियों के खिलाफ न्याय पथ के रास्ते पर चलकर कई प्रस्ताव पेश किये गये जिस पर साथक चर्चा हुई अधिवेशन में छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलेट द्वारा प्रेस राजनीतिक प्रस्ताव देश के वर्तमान राजनीतिक हालात पर सभी प्रदेश से आये सदस्यों ने अपनी बात रखी। छत्तीसगढ़ प्रदेश की ओर से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बेबाकी से अपनी बात रखी ओर संगठन की मजबूती हेतु सुझाव दिये। अटल श्रीवास्तव ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेंटी के पूर्व अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी ने अपने संबोधन में संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु अनेक सुझाव दिये जो स्वीकार किये गये। राष्ट्रीय अध्यक्ष मर्लिकार्जुन खड़गे राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी प्रस्ताव के माध्यम से अपनी बात रखी। सम्मेलन में प्रदेश से प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज नेताप्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत पूर्व उपमुख्यमंत्री वरिष्ठ नेता टीएस देव वरिष्ठ नेता ताम्रध्वज साहू रविन्द्र चौबे धनेन्द्र साहू शिव डहरिया उमेश पटेल सांसद फूलो देवी नेताम सांसद ज्योत्सना महंत, विधायक देवेन्द्र यादव संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला बिलासपुर प्रभारी सुबोध हरितवाल, पूर्व प्रशासनिक महामंत्री रवि घोष पूर्व प्रशासनिक महामंत्री गिरिश देवांगन प्रवक्ता आरपी सिंह सहित अनेक नेता शामिल रहे।
सम्मेलन के दौरान तत्तकालीन मध्यप्रदेश के नेताओं और साथियों से मुलाकात एवं चर्चा हुई।



