Latest news

बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा खालसा पंथ साजना दिवस

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

Bilaspur बिलासपुर।vगुरुद्वारा गुरु सिंह सभा दयालबंद में खालसा पंथ साजना दिवस बैसाखी का पर्व बड़े ही श्रद्धा भावना के साथ मनाया जा रहा है यह दिन सिख धर्म मैं बहुत ही महत्व रखता है इस दिन सिख धर्म के दसवें गुरु ने अपने सिखों को अमृत चखाया और खालसा पंथ को नया रूप दिया इस पर्व को मनाने हेतु विशेष तौर पर तीन दिवसीय कीर्तन समागम आयोजित किया गया है जिसमें विशेष तौर से गगनदीप सिंह जी गंगानगर वाले पहुंचे हैं जो 11 एवं 12 सुबह शाम कीर्तन दरबार में हाजिरी भर के साथ संगत को निहाल करेंगे एवं 13 तारीख को बैसाखी वाले दिन विशेष दीवान का आयोजन किया जाएगा जिसमें सुबह 10:00 बजे से लेकर विशेष दीवान सजाया जाएगा एवं उसकी समाप्ति दोपहर 2:00 की जाएगी उपरांत गुरु का अटूट लंगर भी बरताया जाएगा
इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु गुरुद्वारा प प्रबंधक कमेटी के सभी सदस्य पंजाबी युवा समिति पंजाबी सेवा समिति पंथ प्रचारक कमेटी खालसा सेवा समिति पंजाबी क्रिकेट क्लब अकाल विंग समिति गुरु तेग बहादुर साहिब समिति स्त्री सत्संग आदर्श महिला समिति श्री सुखमणि साहिब सर्कल गुरमत ज्ञान संस्था सभी का सहयोग है

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।