Latest news

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के यहां छापा सीबीआई का दुरुपयोग, छत्तीसगढ़िया नेतृत्व पर हमला : अटल श्रीवास्तव

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

छत्तीसगढ़ में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधायक देवेंद्र यादव के यहां सीबीआई छापे को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि यह छापा सीबीआई का दुरुपयोग है और छत्तीसगढ़िया नेतृत्व को दबाने डरने की कोशिश है अटल श्रीवास्तव ने कहा की पूर्व में पूर्व मंत्री आदिवासी नेता का कवासी लखमा को झूठे आरोप में जेल भेजना पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के यहां ED का छापा यह सिद्ध करता है कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान सरकार जो भारतीय जनता पार्टी की है अपने मित्र उद्योगपतियों के लिए जगह और मौके तलाश कर रही है ऐसे तमाम नेतृत्व जो छत्तीसगढ़ को बचाने के लिए उद्योगपति मित्रों का लाने का विरोध कर सकते हैं उनके विरुद्ध गलत आरोप पत्र तैयार कर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर छापा डालने और जेल भेजने का काम किया जा रहा है अटल श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री 30 मार्च को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर आने वाले हैं केंद्रीय गृह मंत्री आने वाले हैं 15 महीने की विष्णु देव सरकार के पास कोई काम इस 15 महीने में प्रधानमंत्री को बताने लायक नहीं है जनता के लिए कोई उपलब्धि नहीं है इसलिए जनता का ध्यान भटकने और प्रधानमंत्री के सामने यह दिखाने का प्रयास की हम कार्रवाई कर रहे हैं सीबीआई का दुरुपयोग कर माहौल तैयार किया जा रहा है। 15 महीने की कोई भी उपलब्धि इस सरकार के पास नहीं है । भूपेश बघेल और कांग्रेस नेताओं के यहां छापे का विरोध मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया एवं प्रमोद नायक ने भी किया कांग्रेस नेताओं ने निंदा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता देख एवं समझ रही है और बहुत जल्द इसका जवाब देगी कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि भूपेश बघेल के लगातार बढ़ते कद से भारतीय जनता पार्टी विचलित है और उनके ऊपर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर राजनीतिक हमले कर रही है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।