00 समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों की हुई बैठक
तैयारियां जोरों पर, बड़ी संख्या में जुटे हैं श्रद्धालु




बिलासपुर (छत्तीसगढ़) । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 26 फरवरी को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें रुद्राभिषेक एवं हवन, भोग प्रसाद वितरण, महादेव जी की पालकी शोभायात्रा और संध्या आरती के साथ जागरण होगा। यह आयोजन श्री कैलाशपति लोक कल्याण समिति द्वारा भूमि बिल्ड आइकॉन कंस्ट्रक्शन, सोपार, रवि रिसॉर्ट के पास किया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है । समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ-साथ सदस्यों की भी एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने विस्तार से चर्चा भी हुई।समिति के प्रमुख का कहना है कि यह आयोजन महाशिवरात्रि के महत्व को उजागर करने और भक्तों को शिवभक्ति में सराबोर करने के लिए किया जा रहा है। आयोजन की तैयारी मेंउमाकांत शर्मा,योगेश मुदलियार, मनीष गुप्ता, शंकर राव, सत्य प्रकाश वर्मा, वसुंधरा छतरियां, नंदिता शर्मा जुटे हुए हैं।इस आयोजन में सभी शिवभक्तों को आमंत्रित किया गया है। श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना में सम्मिलित होकर महादेव के आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करने का यह एक अद्वितीय मौका होगा।आयोजन को भव्यता और भक्ति के संगम के रूप में मनाने की तैयारी की गई है। श्रद्धालुओं से निवेदन है कि वे समय पर पहुंचे और इस पवित्र कार्यक्रम का हिस्सा बनें।
यह है पूरा कार्यक्रम
मोपका स्थित रवि रिसोर्ट के पास आयोजित हो रहे “गौरवशाली 4 वर्ष” समारोह में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। इस विशेष अवसर पर महादेव और पार्वती जी की पूजा-अर्चना, शोभायात्रा, और भव्य जगराता का आयोजन किया गया है।
रूद्राभिषेक एवं हवन
सुबह 09.00 से 11.30 बजे तक।
भोग प्रसाद वितरण
सुबह 11.00 से सायं 04.00 बजे तक।
महादेव-पार्वती जी की शोभायात्रा
दोपहर 12.00 से 01.30 बजे तक।
संध्या आरती एवं भव्य जगराता
सायं 07.00 बजे से महादेव इच्छा तक।
विशेष प्रस्तुति:
जगराते में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी:
बसंत वैष्णय (कोरबा)
सोनू गुप्ता
स्वाति सोनी
यह आयोजन न केवल भक्ति और श्रद्धा का अनुभव कराएगा, बल्कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति की अद्भुत झलक भी प्रस्तुत करेगा।
स्थान:
रवि रिसोर्ट के पास, मोपका, बिलासपुर (छ.ग.)
यह होंगे समारोह के अतिथि
अरूण साव उपमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
तोखन साहू सांसद, केन्द्रीय राज्य मंत्री
धरमलाल कौशिक विधायक, बिल्हा
अमर अग्रवाल विधायक, बिलासपुर
सुशांत शुक्ला विधायक, बेलतरा
मनीष उभरानी समाज सेवक बिलासपुर
धीरेन्द्र वाजपेयी जी संस्थापक, DB Venture, Champa
रजनीश कुमार सिंह जी पूर्व विधायक बेलतरा
कमल किशोर सिंह पूर्व सचिव जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर
पुर्णेन्दू कुमार भट्ट संचालक, भट्ट कैरियर सेपर, बिलासपुर
आमंत्रण:
आप अपने परिजनों और मित्रों सहित इस शुभ आयोजन में पधारकर पूजन और जगराता का आनंद लें। आयोजक समर्पण और भक्ति के इस अवसर पर आपकी उपस्थिति की प्रतीक्षा करेंगे।



