Latest news

दिव्यांगों ,60 वर्ष से अधिक और गर्भवती को निर्वाचन कार्य से मुक्त रखने की मांग, समस्याओं के निराकरण के  लिए पृथक से प्रकोष्ठ बनाने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ बिलासपुर ने आज कलेक्टर जिला बिलासपुर को दिव्यांग, 60 वर्ष से अधिक आयु, गर्भवती महिलाओं तथा गंभीर बीमारी से पीड़ित अधिकारी /कर्मचारियों को निर्वाचन कार्य से मुक्त रखने संबंधी ज्ञापन सौपा
संघ के अध्यक्ष रामकुमार यादव सचिव किशोर शर्मा ने बताया कि आगामी फरवरी माह में स्थानीय शहरी एवं ग्रामीण निकाय के त्रिस्तरीय पंचायत का निर्वाचन कार्य संपन्न किया जाना है निर्वाचन कार्य से इन कर्मचारियों को मुक्त रखना संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज कलेक्टर बिलासपुर से भेंट कर इस मांगो के संबंध में विस्तृत से चर्चा कर समस्याओं के निराकरण हेतु अलग प्रकोष्ठ की मांग करते हुए आवश्यक चर्चा की गई कलेक्टर बिलासपुर के द्वारा इन मांगों के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करते हुए निराकरण करने का आश्वासन दिया गया

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।