Latest news

Bilaspur:बोर्ड परीक्षा में 90+ मिशन पर हुई चर्चा

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

00 सेजेस पंधी में एसएमडीसी की बैठक सम्पन्न

बिलासपुर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय पंधी, बिलासपुर में कक्षा 9 वी से 12 वी कक्षा के विद्यार्थियों के मेगा पालक शिक्षक सम्मेलन में अर्द्धवार्षिक परीक्षाफल उपस्थित पालक को बताया गया और वार्षिक परीक्षा पूर्व की तैयारी अच्छे से करने हेतु पालकों के सहयोग एवं परीक्षा हेतु टिप्स बताये गए। अपार आई डी एवं आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए हेतु चर्चा करते हुए सहमति ली गई। प्राचार्य संजय शर्मा ने जानकारी दी कि कक्षा 10 वी व 12 वी की प्री बोर्ड परीक्षा व वार्षिक प्रायोजना परीक्षा भी संचालित है।

बैठक में शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष  राधेश्याम मिश्रा, प्राचार्य संजय शर्मा, समिति की प्रभारी हेमलता वर्मा, माधुरी कौशिक, केशनी साहू, मधु मनहर, हेमंत शर्मा, अर्चना देवांगन, जोहन वस्त्रकार, नीरज श्रीवास, ममता वस्त्रकार, बसंत पुरी गोस्वामी आदि ने बोर्ड व स्थानीय वार्षिक परीक्षा, अध्यापन की स्थिति, प्री बोर्ड परीक्षा, आगामी बोर्ड परीक्षा, प्रेक्टिकल परीक्षा, मिशन 90 प्लस, विषयवस्तु की पुनरावृत्ति, नियमित उपस्थिति, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य परीक्षण, विभिन्न जयंती मनाने पर चर्चा एवं विचार विमर्श कर पालकों से शाला को सहयोग प्रदान करने सम्बन्धित बातें की।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।