गर्डियन स्टिक: एक ऐसी स्टिक जो कई विशेषता से पूर्ण है, जो बुजुर्ग व्यक्ति एवं किसानो के लिए वरदान साबित होगा, gps , हार्ट रेट मॉनिटर, फॉल डिटेक्सन सेंसर जैसे तमाम सुविधा है

Bilaspur। 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन मैप कास्ट, रविंद्र भवन भोपाल मध्यप्रदेश में 3 से 6 जनवरी 2025 तक किया गया । छत्तीसगढ़ राज्य से चयनित 16 बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया । जिसमें से राष्ट्रीय स्तर पर 20 उत्कृष्ट परियोजनाओं का चयन किया गया । इनमें से छत्तीसगढ़ राज्य से चार उत्कृष्ट परियोजनाओं का चयन किया गया l बाल वैज्ञानिक भूमिका पद्माकर कोंडागांव (कार्बन फुटप्रिंट ) शिखा देवांगन रायपुर (ग्रैंन प्रोटेक्शन पिल) , प्रतिमा प्रजापति सूरजपुर (मेकिंग हार्ड बोर्ड फ्रॉम मेज ) एवं दिव्य वीर सिंह बिलासपुर ( द गार्जियन स्टिक ) की परियोजनाओं को उत्कृष्ट पाया गया l इनका चयन उत्कृष्ट 20 परियोजनाओं में हुआ है l डॉ. श्रीमती जे.के. राय, राज्य समन्वयक, डॉ. एम.के. राय राज्य शैक्षिक समन्वयक, श्री जगदीश्वर राव, श्री सुशील कुमार पटेल ,डॉ निशा सिंह एवं श्रीमती अपर्णा तिवारी उक्त अवसर पर उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ राज्य की इस अपार सफलता पर सभी ने चयनित बाल वैज्ञानिकों को अपनी बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं । राज्य शैक्षिक समन्वयक ने कहा कि इस सफलता के लिए सभी जिला समन्वयक एवं मार्गदर्शक शिक्षकों के सहयोग से छत्तीसगढ़ के बाल वैज्ञानिकों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय स्तर की प्रस्तुतीकरण में छत्तीसगढ़ राज्य के चार उत्कृष्ट परियोजनाओं को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर के महानिदेशक महोदय ,जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर श्री टी.आर.साहू ,राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस जिला कोऑर्डिनेटर बिलासपुर डॉ.अनिल तिवारी , श्री हेमन्त नायक ने सभी बाल वैज्ञानिकों को इस अपार सफलता पर अपनी बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है।




