Latest news

गांजा तस्करों के गढ़ सीपत में कच्ची शराब का बढ़ा कारोबार

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

00 पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी नहीं सुधर रहे आरोपी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के सीपत क्षेत्र में गांजा तस्करों की सक्रियता अब कच्ची शराब के अवैध कारोबार में तेजी से बढ़ रही  है। पुलिस की सख्ती के चलते गांजा तस्करी पर कुछ हद तक लगाम लगी है, लेकिन तस्करों ने अब कच्ची शराब के उत्पादन और बिक्री का नया रास्ता अपनाया है। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में यह धंधा तेजी से पैर पसार रहा है, जिससे समस्याएं बढ़ रही हैं। स्थानीय लोग इस बढ़ते कारोबार से परेशान हैं और इसके कारण बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को लेकर चिंतित हैं। प्रशासन और पुलिस पर इन गतिविधियों पर अंकुश लगाने का दबाव बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. दिलीप वर्मा पिता स्व जगाउ वर्मा उम्र 47 साल निवासी पंधी सीपत थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0
  2. ज्ञानचंद यादव पिता स्व लतेल राम यादव उम्र 33 साल निवासी पाडेपुर सीपत थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0

जब्त शराब
कुल 44 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 8800 रूपये


बिलासपुर पुलिस के द्वारा लगातार अवैध नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाही किया जा रहा है । इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 05.01.2025 को थाना सीपत की जरिये मुखबीर से अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब भारी मात्रा में बिक्री हेतु रखे है, कि सूचना पर सीपत थाना प्रभारी अपने टीम द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही किया गया, आरोपी दिलीप वर्मा पिता स्व जगाउ वर्मा उम्र 47 साल निवासी पंधी सीपत थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से 35 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 7000 रूपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है एवं आरोपी ज्ञानचंद यादव पिता स्व लतेल राम यादव उम्र 33 साल निवासी पाडेपुर सीपत थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से 09 लीटर महुआ कच्ची शराब कीमती 1800 रूपये, कुल 44 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 8800 रूपये को जप्त कर किया गया है आरोपियो के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। सीपत पुलिस का क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, प्र आर जयपाल सिंह बंजारे, परमेश्वर सिंह, आरक्षक प्रकाश जगत, सुभाष मरावी, राजेंद्र साहू, मुरीत राम बघेल का सराहनीय योगदान है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।