Latest news

बिलासपुर में मध्य प्रदेश  की शराब के खिलाफ कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अन्य प्रांत की शराब के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के उद्देश्य से जिला आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 लीटर विदेशी शराब जब्त की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त श्रीमती आर. संगीता एवं कलेक्टर  अवनीश शरण के निर्देश पर की गई।

प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी छबि पटेल के नेतृत्व में छापेमारी की गई। आबकारी उप निरीक्षक ऐश्वर्या मिंज ने सीपत क्षेत्र में यह छापेमारी अभियान चलाया।

यह है मामला

दिनांक 2 जनवरी 2025 को विभाग की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 21 लीटर विदेशी शराब जब्त की, जो केवल मध्य प्रदेश में बिक्री के लिए अनुमोदित थी।

पहला मामला:
राज किशोर नगर, थाना सरकंडा निवासी रिजवान कुरैशी से 7.5 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई।

दूसरा मामला:
इसी क्षेत्र के सुरेंद्र से 13.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36, और 59(क) के तहत दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए। आरोपियों को जेल निरुद्ध कर दिया गया है।

विशेष जानकारी:

> दिनांक: 02-01-25
छापों की संख्या: 02
कायम प्रकरण: 02
गिरफ्तार आरोपी: 02
जब्त शराब की मात्रा: 21 लीटर विदेशी शराब (सेल फॉर एमपी ओनली)

बढ़ाई जाएगी निगरानी

जिला आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान यहीं नहीं रुकेगा। संयुक्त टीम बनाकर अन्य प्रांतों से लाई गई अवैध शराब पर निगरानी बढ़ाई जाएगी और लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।आबकारी विभाग ने नागरिकों से अवैध शराब की बिक्री और खरीददारी से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी गतिविधियों की जानकारी तुरंत विभाग को दी जाए ताकि कड़ी कार्रवाई की जा सके।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।