

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग 2025 महिला वर्ग 8 वे संस्करण के लिए महिला कबड्डी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल तीसरे दिन कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा बिलासपुर लिया गया जिसमे 120 से अधिक खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल मे भाग लिया इस संबंध मे जानकारी देते हुवे छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग चैयरमेन हेमंत यादव ने बताया की छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग 8 वे संस्करण महिला वर्ग का आयोजन फ़रवरी 2025 मे आयोजित किया जायेगा इस प्रतियोगिता मे महिला खिलाड़ियों का 8 टीम चयन ट्रायल के आधार पर बनाया जायेगा जिसमे पुरे छत्तीसगढ़ के सभी जिले के महिला खिलाडी को शामिल किया जायेगा छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग को कराने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों मे छिपी हुवी महिला खिलाड़ियों की प्रतिभा को एक नया मंच प्रदान करना है ताकि खिलाडी अपने गांव शहर जिले के साथ ही साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम रोशन राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर कर सके सोमवार को बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, बेमेतरा, सारंगगढ़ भिलाईगढ़ व शक्ति जिले के महिला कबड्डी खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर मे लिया गया चयन ट्रायल के दौरान जिला कबड्डी संघ बिलासपुर अध्यक्ष जीवन मिश्रा, बिलासपुर संभाग खेल अधिकारी जी डी गर्ग, एन आई एस कबड्डी कोच ओमकार जायसवाल, व्यायाम शिक्षक, के पी कश्यप,रामकुमार टंडन,महेन्द्र पटेल, राकेश देवागन, दुर्गेश साहू, बिजेंद्र पटेल, सतकुमार साहू आदि की उपस्थिति मे ट्रायल संपन्न हुआ।



