Latest news

छत्तीसगढ़ : हाईकोर्ट ने दुष्कर्म पीड़िता के लिए छुट्टी के दिन की सुनवाई

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

00 अबॉर्शन को लेकर की लगाई है याचिका

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में शीतकालीन अवकाश चल रहा है।दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई पीड़िता द्बारा अनचाहे गर्भ के अबॉर्शन को  लेकर पेश याचिका की सुनवाई   जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की स्पेशल कोर्ट में हुई।। कोर्ट ने सुनवाई उपरांत कलेक्टर बिलासपुर को मेडिकल बोर्ड का गठन कर पीड़िता की जांच कर 26 दिसंबर को रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।
याचिकाकर्ता दुष्कर्म से गर्भवती हो गई है। 21-22 सप्ताह के गर्भ को वह रखना नहीं चाह रही। गर्भपात करने की अनुमति दिए जाने की मांग को लेकर पीड़िता ने 23 दिसंबर को हाईकोर्ट में याचिका पेश की। याचिका की गंभीरता को देखते हुए जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की विश्ोष कोर्ट लगाई गई। कोर्ट ने कलेक्टर बिलासपुर को मेडिकल बोर्ड का गठन कर 7 जून 2024 को जारी अधिसूचना के अनुसार याचिकाकर्ता की मेडिकल जांच कराने एवं 26 दिसंबर को रिपोर्ट पेश करने सुनिश्चित करने का निर्देश दिए हैं। मेडिकल जांच में आने वाला खर्च राज्य सरकार के द्बारा वहन किया जाएगा। कोर्ट ने आदेश की प्रति आज ही भेज कर मेडिकल बोर्ड गठित करने व जांच का निर्देश दिए हैं।
मेडिकल बोर्ड निम्नलिखित पहलुओं पर जांच करेगी याचिकाकर्ता मरीज के संबंध में उसकी जांच रिपोर्ट, शारीरिक और मानसिक स्थिति, गर्भावस्था की अवस्था, भ्रूण की समग्र स्थिति, गर्भावस्था का समापन कितना हानिकारक होगा, यदि याचिकाकर्ता को अनुमति दी जाती है तो यह कहां तक हानिकारक होगा गर्भावस्था की पूरी अवधि पूरी करने की जांच रिपोर्ट। जांच के लिए पीड़िता को आज ही मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।मेडिकल बोर्ड में एक स्त्री रोग विशेषज्ञ, एक बाल रोग विशेषज्ञ, एक रेडियोलॉजिस्ट और कोई अन्य सदस्य, जैसा आवश्यक हो शामिल रहेंगे।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।