Latest news

219 कराते खिलाड़ियों ने किया जोर अजमाइश, 17 गोल्ड मेडल, 17 सिल्वर मेडल व 31 ब्राउज़ मेडल मिला खिलाड़ियों को

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
7 Min Read

00 आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन खिलाड़ियों में दिखा भारी उत्साह

00 इस अवसर पर कराते कोच सेन्सई विनय गढ़ेवाल को भी पुरस्कृत किया गया

00 आधारशिला विद्या मंदिर सैनिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद दिवस में हुआ खेल महोत्सव


बिलासपुर/ रमतला रोड़ सेन्दरी कोनी स्थित आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद दिवस पर खेल महोत्सव के रूप विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ जिसमें सप्ताह भर चले प्रतियोगिता में तीन दिन तक कराते खेल का भी आयोजन हुआ। जिसमें आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल के कक्षा पहली से लेकर नवमी तक एवं एनएसएस को मिलाकर 219 कराते खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया पहले दिन कक्षा पहली दुसरी के 103 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया दुसरे दिन कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया वहीं तीसरे दिन कक्षा छठवीं से नवमीं के 41 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया उसी दिन दुसरे पाली में एन एस एस के 25 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें कराते खिलाड़ियों ने टोटल 17 गोल्ड मेडल, 17 सिल्वर मेडल और 31 ब्राउज़ मेडल अपने नाम किया। मुख्य अतिथि के रूप में कोटा विधायक श्री अटल श्रीवास्तव जी मौजूद रहें और उन्होंने कहा की आज युवाओं में ग़लत संगति से नशा की लत बढ़ रही है जिसके कारण युवा रास्ता भटक रहे हैं मुझे खुशी हो रहा है कि आज इस आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल के मैदान में युवाओं ने खेल की संगति की और रूची अनुसार आप किसी ना किसी खेल से जुड़े हुए हैं आगे उन्होंने मंच पर संबोधित करते हुए कहा कि चाहे आप खेल में आगे बढ़े या राजनीति में बढ़े हमें अपने संविधान को बचा कर रखना है और अपने इतिहास को कभी नहीं भूलना है कि हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानीयों ने हमें क्या दिया है संविधान को जानना आज हमारे युवाओं के लिए बहुत जरूरी है। सप्ताह भर हुए इस खेल महोत्सव में विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ साथ ही कराते खेल में भी आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने अपने कक्षा अनुसार अपना प्रदर्शन किया कराते कोच सेन्सई विनय गढ़ेवाल ने बताया कि कराते खेल में लगभग 219 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें मेडल प्राप्त खिलाड़ियों में 6 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम पवित्रा पटेल गोल्ड मेडल, द्वितीय शिवानी गढ़ेवाल सिल्वर मेडल, तृतीय अनविका कनवर व त्रिशा यादव ब्राउज़ मेडल प्राप्त किए इसी प्रकार 7 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम आराध्या अग्निहोत्री गोल्ड मेडल, द्वितीय प्रकृति कैवर्त सिल्वर मेडल, तृतीय मेघा बसंत व संध्या नेताम ब्राउज़ मेडल प्राप्त किए इसी प्रकार 8 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम आयुषी साहू गोल्ड मेडल, द्वितीय भार्गवी साहू सिल्वर मेडल, तृतीय गरिमा सोनवानी व रितू हाजरा ब्राउज़ मेडल प्राप्त किए इसी प्रकार 9 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम नैंसी खरे गोल्ड मेडल, द्वितीय निधि बंजारे सिल्वर मेडल, तृतीय निर्जा मिंज व प्रत्युषा कुजूर ब्राउज़ मेडल प्राप्त किए इसी प्रकार 9 वर्ष बालिका वर्ग काता में प्रथम त्रिशा हलदार गोल्ड मेडल, द्वितीय आराध्या भारत सिल्वर मेडल, तृतीय आयुषी साहू व अदिति सायसेरा ब्राउज़ मेडल प्राप्त किए इसी प्रकार 10 वर्ष बालिका वर्ग कुमिते में प्रथम मृणालनी मिश्रा गोल्ड मेडल, द्वितीय आराध्या तिवारी सिल्वर मेडल, तृतीय सौम्या विश्वकर्मा व सेजल सुर्यवंशी ब्राउज़ मेडल प्राप्त किए इसी प्रकार 10 वर्ष बालिका वर्ग दुसरे ग्रुप कुमिते में प्रथम रूची देवांगन गोल्ड मेडल, द्वितीय प्राची वर्मा सिल्वर मेडल, तृतीय गरीमा गढ़ेवाल व नव्या साहू ब्राउज़ मेडल प्राप्त किए इसी प्रकार 11 वर्ष बालिका वर्ग कुमिते में प्रथम प्रनिता गोल्ड मेडल, द्वितीय आराध्या सिल्वर मेडल, तृतीय वंदना सोरठे ब्राउज़ मेडल प्राप्त किए इसी प्रकार 13 वर्ष बालिका वर्ग कुमिते में प्रथम शालिनी कोशे गोल्ड मेडल, द्वितीय दिक्षा दुबे सिल्वर मेडल, तृतीय आकाशी यादव ब्राउज़ मेडल प्राप्त किए इसी प्रकार 6 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम प्रज्ञान साहू गोल्ड मेडल, द्वितीय आरव मिश्रा सिल्वर मेडल, तृतीय एरिक मिरिल व भुमित चौहान ब्राउज़ मेडल प्राप्त किए इसी प्रकार 7 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम मयंक पटेल गोल्ड मेडल, द्वितीय ओमकार पटेल सिल्वर मेडल, तृतीय चीरायू नेताम व दुर्गेश कुमार प्राप्त किए इसी प्रकार 9 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम विराज सोरठे गोल्ड मेडल, द्वितीय तेजस सुर्यवंशी सिल्वर मेडल, तृतीय निश्चय लाश्कर व मोहम्मद ऑन खान ब्राउज़ मेडल प्राप्त किए इसी प्रकार बालक वर्ग काता में प्रथम डेविड साहू गोल्ड मेडल, द्वितीय वेदांत साहू सिल्वर मेडल, तृतीय दिव्यांशु खांडे ब्राउज़ मेडल प्राप्त किए इसी प्रकार 12 वर्ष बालक वर्ग कुमिते में प्रथम ओमेश डोंगरे गोल्ड मेडल, द्वितीय हर्षित सिंह चंदेल सिल्वर मेडल, तृतीय अथर्व शर्मा व नोमान खान ब्राउज़ मेडल प्राप्त किए इसी प्रकार 13 वर्ष बालक वर्ग कुमिते में प्रथम पीयूष यादव गोल्ड मेडल, द्वितीय चैतन्य दुबे सिल्वर मेडल, तृतीय मृदुल मिश्रा व हर्ष नायक ब्राउज़ मेडल प्राप्त किए इसी प्रकार एन एस एस में प्रथम ग्रुप बालक वर्ग कुमिते में प्रथम विशेष कुमार सिंह गोल्ड मेडल, द्वितीय उत्कर्ष राज सिल्वर मेडल, तृतीय अभिक बरेठ व अभिजय कुमार ब्राउज़ मेडल प्राप्त किए इसी प्रकार एन एस एस में द्वितीय ग्रुप बालक वर्ग में प्रथम राजवर्धन सिंह राजपूत गोल्ड मेडल, द्वितीय अश्विनी कुमार सिल्वर मेडल, तृतीय आदित्य कुमार व रौशन कुमार ब्राउज़ मेडल प्राप्त किए। सभी विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया इस आयोजन और खिलाड़ियों के रूची अनुसार खेलों में हिस्सा लेने वाले सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल के चेयरमैन डॉ अजय श्रीवास्तव डायरेक्टर एसके जनास्वामी, प्रिंसिपल श्रीमती जीआर मधुलिका एवं खेल प्रभारी उत्तम साहू ने शुभकामनाएं दीं।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।