सरजू बगीचा स्थित कार्यालय में माला और पुष्पगुच्छ भेंट कर दी बधाई, सफल कार्यकाल की कामना
बिलासपुर। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद पर अनुराग वाजपेयी के निर्वाचित होने पर क्रिकेट संघ बिलासपुर की ओर से उनका सम्मान किया गया। संघ के सरजू बगीचा स्थित कार्यालय में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी।
क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने अनुराग वाजपेयी के निर्वाचन को समाज और बिलासपुर के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि वाजपेयी के कुशल नेतृत्व और लंबे अनुभव से जिला अधिवक्ता संघ को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। सदस्यों ने उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्मान कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव मुकुल तिवारी, सचिव विंटेश अग्रवाल, क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, सचिव देवेंद्र सिंह सहित आलोक श्रीवास्तव, प्रिंस टुटेजा, रितेश शुक्ला, आशीष शुक्ला, शरद मुरारका, आनंद तावड़कर, विनय गायकवाड़, कमल सिंह और शाश्वत तिवारी मौजूद रहे। सभी ने वाजपेयी को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
क्रिकेट प्रशासन से भी रहा है जुड़ाव
अनुराग वाजपेयी छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पूर्व सहसचिव रह चुके हैं। वर्तमान में वे क्रिकेट संघ बिलासपुर के संरक्षक हैं। क्रिकेट प्रशासन से जुड़े उनके लंबे अनुभव को देखते हुए संघ के सदस्यों ने जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद पर उनके निर्वाचन को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। यह जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव देवेंद्र सिंह ने दी।



