Latest news

नवपदस्थ डीईओ रामेश्वर जायसवाल से मिले शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारी, शिक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला इकाई बिलासपुर के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल से सौजन्य मुलाकात कर उनका स्वागत किया। संगठन के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नवीन दायित्व ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के सफल संचालन, विद्यालयों में आवश्यक व्यवस्थाओं, शिक्षकों की प्रशासनिक एवं सेवा संबंधी समस्याओं, लंबित प्रकरणों के निराकरण, विद्यार्थियों को समय पर पाठ्यपुस्तक वितरण, स्कूलों की मूलभूत सुविधाओं तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल ने संगठन की ओर से रखे गए सुझावों और मांगों को गंभीरता से सुनते हुए शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और शिक्षा विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों के हित में कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी।
फेडरेशन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि रामेश्वर जायसवाल के नेतृत्व में जिले की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और शैक्षणिक गतिविधियों में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।
इस अवसर पर फेडरेशन के प्रदेश सलाहकार रंजीत बनर्जी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी कुर्रे, जिला संयोजक ढोला लाल पटेल, जिला अध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय, जिला सचिव रविंद्र खुटे, जिला कार्यकारी अध्यक्ष विकास कायरवार, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र साहू, दशमंत जायसवाल, बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष अजीत कुजूर, विवेक तिवारी, अनिमेश दीक्षित एवं संजय यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।