Latest news

वर्दी के पीछे की ताकत’ के लिए हेल्थ शील्ड,रायपुर में पुलिस परिवार की महिलाओं को मिला कैंसर जांच से लेकर सुपर स्पेशलिटी इलाज तक का सुरक्षा कवच

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read



रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट ने एक विशेष पहल के तहत पुलिस परिवार की महिलाओं के लिए बड़े स्तर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। अमलीडीह स्थित पुलिस आवासीय परिसर में आयोजित इस कैंप में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जांच और जागरूकता पर फोकस किया गया।
छत्तीसगढ़ पुलिस और बालको मेडिकल सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में अमलीडीह पुलिस कॉलोनी के करीब 1080 परिवारों की महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में लगभग 200 महिलाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम की धर्मपत्नी एवं समाजसेविका श्रीमती ज्योति गौतम और पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला ने किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर परामर्श और बीमारियों की शुरुआती पहचान को जरूरी बताया।
कैंसर जांच पर खास फोकस, मौके पर मिली एडवांस सुविधा
शिविर की सबसे खास बात रही कैंसर जांच के लिए अत्याधुनिक तकनीक से लैस राज्य की एकमात्र कैंसर टेस्टिंग वैन की मौजूदगी। इसी वैन के जरिए महिलाओं की मौके पर ही जांच संभव हो सकी।
स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान
पैप स्मीयर टेस्ट: 10 महिलाओं का
मैमोग्राफी जांच: 4 महिलाओं की
इसके अलावा
16 महिलाओं को आगे की जांच और इलाज के लिए रेफर किया गया
42 महिलाओं को रिसर्च प्रॉस्पेक्ट के लिए चिन्हित किया गया
13 महिलाओं को कैंसर जागरूकता पर परामर्श दिया गया
विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम रही मौजूद
शिविर में मेडिकल डायरेक्टर एवं वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. भावना सिरोही के नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम ने सेवाएं दीं। टीम में
डॉ. नीलिमा दास, डॉ. मनीष टावरी, डॉ. पायल पटेल सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल रहे, जिन्होंने महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया।
पुलिस ऑफिसर्स वाइफ्स एसोसिएशन की सक्रिय भागीदारी
पूरे आयोजन में छत्तीसगढ़ पुलिस ऑफिसर्स वाइफ्स एसोसिएशन की वरिष्ठ सदस्याओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने पुलिस परिवार की महिलाओं को शिविर में आने और स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस दौरान
डॉ. अर्चना झा (अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त)
सहायक पुलिस आयुक्त नंदनी ठाकुर
सीमा अहिरवार
निलेश द्विवेदी
सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
एक नजर में शिविर
स्थान: अमलीडीह पुलिस कॉलोनी, रायपुर
लाभार्थी: लगभग 200 महिलाएं
कुल आवास: 1080 परिवार
कैंसर जांच: पैप स्मीयर और मैमोग्राफी
रेफरल केस: 16
रिसर्च हेतु चयन: 42
जागरूकता परामर्श: 13
विशेष सुविधा: अत्याधुनिक कैंसर टेस्टिंग वैन
पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर पुलिस परिवार की महिलाओं तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने और उन्हें जागरूक करने की दिशा में एक संगठित प्रयास के रूप में सामने आया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।