Latest news

सरकंडा बना ‘परसुधाम—अक्षय तृतीया पर पहली बार निकलेगी भव्य शोभायात्रा, पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र इन दिनों भगवान श्री परशुराम जी महाराज के भक्तिभाव में पूरी तरह सराबोर नजर आ रहा है। अक्षय तृतीया के अवसर पर पहली बार आयोजित हो रही भव्य शोभायात्रा को लेकर पूरे परिक्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया है। सनातन समाज के लोगों में खासा उत्साह है और हर कोई इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनने को आतुर दिख रहा है।
शहर के विभिन्न हिस्सों में शोभायात्रा के स्वागत की तैयारियां तेज हो गई हैं। जगह-जगह भक्तों द्वारा लस्सी, मिठाई, छाछ, कोल्डड्रिंक और अन्य शीतल पेय की व्यवस्था की जा रही है, ताकि शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सरकंडावासी अपने-अपने द्वार पर भगवान परशुराम जी के स्वागत के लिए तैयार नजर आ रहे हैं।
अक्षय तृतीया पर ऐसे शुरू होगा आयोजन
भगवान श्री परशुराम जी महाराज की भव्य शोभायात्रा 20 अप्रैल को शुभ मुहूर्त में सरकंडा के अशोकनगर चौक स्थित संत शिरोमणि श्री राम भिक्षुक दास जी महाराज की मूर्ति की पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ होगी।
इसके पहले
दोपहर 2:30 बजे राजकिशोर नगर स्थित श्री परशुराम चौक से ध्वजा पूजन के साथ बाइक रैली (ध्वज यात्रा) निकाली जाएगी।
दोपहर 3:30 बजे यह यात्रा अशोकनगर चौक पहुंचेगी, जहां पूजा-अर्चना के बाद यह बाइक रैली पदयात्रा में परिवर्तित होकर भव्य शोभायात्रा का रूप ले लेगी।
इन प्रमुख मार्गों से गुजरेगी शोभायात्रा
शोभायात्रा विभिन्न धार्मिक झांकियों के साथ परंपरागत रूप में आगे बढ़ेगी और
अशोकनगर चौक से नूतन चौक की ओर अग्रसर होगी। यहां ग्राम देवता ठाकुर देवता एवं स्फटिकेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना के साथ ध्वज पूजन किया जाएगा।
इसके बाद शोभायात्रा
सिपत चौक, श्रीराम सेतु चौक और अरपा मैया के पुल को पार करते हुए बाजपेयी मैदान पहुंचेगी।
बाजपेयी मैदान में होगा भव्य समापन
बाजपेयी ग्राउंड में शोभायात्रा के समापन अवसर पर
संत समागम
धर्मसभा और प्रवचन
सम्मान समारोह
भोजन प्रसाद वितरण
का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान वरिष्ठजनों द्वारा ध्वज को श्रीराम मंदिर में भेंट किया जाएगा।
पहली बार आयोजन, इसलिए उत्साह चरम पर
सरकंडा क्षेत्र में यह शोभायात्रा पहली बार आयोजित हो रही है, जिसके चलते राजकिशोर नगर, श्री विहार, वसंत विहार, बहतराई, बिजौर, उरतुम, परसाही, बैमा-नगोई, बिरकोना, सेमरताल, सेलर, भांडी, भरारी, सेंदरी, गतौरी, सेमरा, अकलतरी, डगनीया, खारंग परिक्षेत्र, कोनी, लोधी पारा, शिवघाट, पुराना सरकंडा, बंगाली पारा, देवनंदन नगर, विजयापुरम, जबडापारा, बंधवापारा, जोरापारा, इंदिरा विहार, नूतन कॉलोनी, चटर्जी गली, राजस्व कॉलोनी सहित पूरे शहर के नागरिकों ने मिलकर इसकी रूपरेखा तैयार की है।
सेवादार समिति की तैयारी, भक्तों का सहयोग
भगवान श्री परशुराम सेवादार समिति द्वारा आयोजन को भव्य बनाने के लिए लगातार तैयारियां की जा रही हैं। समिति के सदस्य दिन-रात जुटकर आयोजन को सफल बनाने में लगे हैं। वहीं श्रद्धालु भी स्वप्रेरणा से विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग कर शोभायात्रा को भव्य स्वरूप देने में योगदान दे रहे हैं।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।