Latest news

अक्षय तृतीया पर निकलेगी भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा, बाइक रैली से होगा आगाज़

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सरकंडा क्षेत्र में भगवान श्री परशुराम जी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस वर्ष पहली बार आयोजित हो रही इस शोभायात्रा को लेकर क्षेत्रभर में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोरों पर हैं।
आयोजकों के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को दोपहर 2:30 बजे राजकिशोर नगर स्थित श्री परशुराम चौक से ध्वजा पूजन के साथ बाइक रैली (ध्वज यात्रा) की शुरुआत होगी। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे अशोकनगर चौक पहुंचकर संत शिरोमणि श्री राम भिक्षुक दास जी महाराज की मूर्ति की पूजा-अर्चना की जाएगी।
यहां से बाइक रैली पदयात्रा में परिवर्तित होकर भव्य शोभायात्रा का रूप लेगी, जिसमें विभिन्न धार्मिक झांकियां शामिल रहेंगी। शोभायात्रा नूतन चौक पहुंचकर ग्राम देवता ठाकुर देवता और स्फटिकेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना के साथ आगे बढ़ेगी। मार्ग में विभिन्न समाजों और नागरिकों द्वारा जगह-जगह स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा।
शोभायात्रा सिपत चौक, श्रीराम सेतु चौक होते हुए अरपा नदी पुल पार कर बाजपेयी मैदान पहुंचेगी। यहां वरिष्ठजनों द्वारा ध्वज को श्रीराम मंदिर में अर्पित किया जाएगा। इसके पश्चात संत समागम, धर्मसभा, प्रवचन, सम्मान समारोह एवं प्रसाद वितरण का आयोजन होगा।
आयोजन समिति के अनुसार, सरकंडा क्षेत्र में पहली बार आयोजित हो रही इस शोभायात्रा को लेकर राजकिशोर नगर, श्री विहार, वसंत विहार, बहतराई, बिजौर, उरतुम, परसाही, बैमा-नगोई, बिरकोना, सेमरताल, सेंदरी, गतौरी सहित आसपास के दर्जनों गांवों व मोहल्लों के लोग शामिल होंगे।
भगवान श्री परशुराम सेवादार समिति द्वारा आयोजन को भव्य बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। समिति के पदाधिकारियों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
पहली बार आयोजन, लोगों में उत्साह
सरकंडा क्षेत्र में पहली बार निकलने जा रही इस शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोग अपने घरों के सामने पूजा-अर्चना और स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।