Latest news

छत्तीसगढ़ बेसबॉल टीम की जबरदस्त शुरुआत

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

दिल्ली ,बिलासपुर।69वी राष्ट्रीय शालेय बेसबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता जो कि दिल्ली में 16 से 22 अप्रैल तक आयोजित है जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के बेसबॉल 14 एवं 17 वर्ष के बालक बालिका की टीम भाग ले रही है। छत्तीसगढ़ टीम के प्रमुख प्रबंधक अख्तर खान ने बताया कि 17 वर्ष बालिका का पहला मैच जम्मू कश्मीर से हुआ जिसमें अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ 17 वर्ष बालिका की टीम ने 12-02 से जीत हासिल किया जिसमें साक्षी ध्रुव,कामिनी, रागिनी, ने अपनी टीम के लिए रन बनाएं वहीं 14 वर्ष बालिका टीम ने भी ज़बरदस्त शुरूआत करते हुए मणिपुर बालिका को 11-00 से हराकर अपना मैच जीता जिसमें सोनाली नगीना, दिव्या, रानी ने टीम के लिए रन बनाया। 17 वर्ष बालक टीम ने जबरदस्त शुरुआत करते हुए पहला मैच जम्मू कश्मीर से 10-00 से जीता जिसमें योगेश, सागर, प्रमोद, रिंकू ने टीम के लिए रन बनाया और अपना दूसरा मैच सीबीएसई टीम से भी 10-00 से जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले प्रदेश की बेसबॉल दल का तीन दिवसीय कोचिंग कैंप बिलासपुर में छत्तीसगढ़ स्कूल मैदान में 11 से 13 अप्रैल तक लगाया गया था जिसमें खिलाड़ियों को फिजिकल फिटनेस मानसिक तौर से मैच खेलने के लिए तैयार किया गया था जिसके परिणाम स्वरूप खिलाड़ियों से यह आशा है कि वे छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए पदक लाएंगे। टीम के कोच मैनेजर अख्तर खान, दिनेश वर्गीस, संदीप गाहिरे नेहा यादव,अंजलि खलको है खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए प्रदेश बेसबॉल संघ की अध्यक्ष डॉ पलक जायसवाल महासचिव श्री मिताली घोष प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कैरोलीन सत्तुर, मृत्युंजय शर्मा जिला क्रीड़ा अधिकारी कमलेश यादव, आकाश कश्यप,लखन देवांगन शिशिर निषाद एवं सभी व्यायाम शिक्षक ने शुभकामनाएं दी है

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।